Gold Pendant Locket Designs Ideas: बेसिक पीस से हटकर पुराने पेंडेंट में नया टच जोड़ते हुए मून स्टाइल 5 गोल्ड पेंडेंट डिजाइन देखें। ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक, हर लुक के लिए खूबसूरत पैटर्न।

Gold Pendant Locket Designs: शादीशुदा महिलाएं, चेन हो या काले मोती वाला मंगलसूत्र, के साथ लॉकोट पहनना पसंद करती है। यह न केवल ज्वेलरी को भड़कीला दिखाते हैं, बल्कि महफिल में वजनदार लुक भी देते हैं। अगर आप भी पुराने पेंडेंट से हटकर कुछ नया खरीदने की सोच रही हैं तो नॉर्मल लुक से हटकर थोड़ा यूनिक और यूथफुल स्टाइल देने वाले लॉकेट में इन्वेस्ट करें और चुनें मून स्टाइल लॉकेट डिजाइन। चलिए देखते हैं ऐसे ही लेटेस्ट पैटर्न के बारे में जो आपके सुहागन भेष को एक्सट्रा ऑडिनरी बना देंगे।

ट्रेडिशनल हैवी मून पेंडेंट

यह शानदार और पारंपरिक डिजाइन वाला हाफ मून लॉकेट है। जिसे खास ऊपरी-निचली किनारों पर लगी बारीक मोतियों की नक्काशी बना रही है। इसके बीच में सुंदर पत्ती के आकार के ब्लॉक बने हुए हैं, जिनमें लाल-हरे रंग की मीनाकारी है। जबकि नीचे की ओर लटकती हुई बीड्स इसे और भी ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। आप लॉन्ग चेन संग इसे वियर करें।

माइक्रो गोल्ड प्लोरल मून पेंडेंट

अगर आप ज्यादा भारी या भड़कीला लुक पसंद नहीं करती हैं तो इस तरह से मॉडर्न और स्लीक डिजाइन वाले फ्लोरल पेंडेंट को विकल्प बना सकती हैं। इसमें पेंडेंट के ठीक बीच में खूबसूरत फूल बना हुआ है, जिसके दोनों तरफ पत्ती के आकार डिजाइन में शेडिंग वर्क है। लीफ पैटर्न विद मीनकारी पर यह रोजाना पहना जा सकता है।

ये भी पढ़ें- 12 महीने फूलों से महकता रहेगा आपका गार्डन! ये Flower Plants देंगे सालभर रंग-बिरंगे फूल

झालरदार मून मंगलसूत्र लॉकेट

ये अभी तक सबसे यूनिक और खूबसूरत डिजाइन है, जहां साथ में मैचिंग इयररिंग्स भी देखने को मिलते हैं। डिटेलिंग की बात करें तो इसे थोड़ा सा कर्व्ड पैटर्न में तैयार किया गया है, साथ में सेमी ट्रेबल मून साइज पर फ्लोरल वर्क और बारीक नक्काशी कमाल लग रही है। जबकि नीचे की तरफ सोने की बारीक कड़ियों की घनी झालर है, जिसके सिर पर पत्तों के आकार के सोने के दाने हैं। जिसे आप फेस्टिव या वेडिंग सीजन के लिए विकल्प बनाएं।

ये भी पढ़ें- हर साड़ी पर जंचेंगे 7 अंगरखा ब्लाउज, टेलर के चक्कर से बचकर मिनटों में पाएं स्टाइलिश लुक

मैश वर्क सोने का लॉकेट

ड्रेमेडिटक और डेलिकेट स्टाइल के लिए यह सोने के लॉकेट चुना जा सकता है। इसे आमतौर पर फिलिग्री या जालीदार मून पेंडेट भी कहते हैं। इसमें सोने के पतले तारों से बनी गोलाकार डिजाइन बनाते हुए लीफ मोटिफ दिए गए है। बीच में लगा टियरड्रॉप हैंगिंग इसे हल्का होकर भी ट्रेडिशनल बनाता है।

मॉडर्न जरकन फ्लोरल मून पेंडेंट

वेस्टर्न टच के साथ आने वाला ये लॉकेट बहुत ही स्लीक और थिन है, जिसमें सोने के साथ जरकन नगों का इस्तेमाल किया गया है। साथ में ट्विस्टेड फ्लोरल मोटिफ लुक कंप्लीट कर रहे हैं। अगर आप ऑफिस जानती हैं तो हर तरह के अटायर पर वियर करने के लिए यह शानदार और एलिगेंट ऑप्शन है।