अच्छे मॉइस्चराइजिंग शैम्पू और कंडीशनर के इस्तेमाल से बालों का रूखापन दूर करने में मदद मिल सकती है। सीरम का उपयोग बालों को रूखा होने से रोकने में भी मदद कर सकता है।

रूखे बाल कई लोगों के लिए एक आम समस्या है। बाल कई कारणों से रूखे हो सकते हैं। अच्छे मॉइस्चराइजिंग शैम्पू और कंडीशनर के इस्तेमाल से बालों का रूखापन दूर करने में मदद मिल सकती है। सीरम का उपयोग बालों को रूखा होने से रोकने में भी मदद कर सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुछ हेयर पैक की मदद से भी रूखे बालों की समस्या से निजात पाई जा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ हेयर पैक के बारे में: 

पहला

एक पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर इसमें दही मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों में अच्छी तरह लगाकर बालों को बांधकर प्लास्टिक बैग से ढक लें। इसे 20 मिनट से 1 घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। यह बालों को मुलायम और हाइड्रेटेड बनाने में मदद करेगा। हफ्ते में कम से कम एक बार इस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। 

दूसरा

एक पके हुए एवोकाडो के गूदे में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अब इसमें एक अंडे का सफेद भाग मिलाएं। इसे अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद इसमें अपनी पसंद की तेल की कुछ बूंदें मिला सकते हैं। अब इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा कर सकते हैं। 

तीसरा

एलोवेरा जेल और नारियल तेल को मिलाकर बालों में लगाने से भी रूखेपन से राहत मिलती है। 

चौथा

मेथी को पानी में भिगोकर उस पानी से सिर धोने से भी बालों का रूखापन दूर होता है।