सार

Obesity Rate in India: भारत में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। 2050 तक भारत में 44.9 करोड़ लोग मोटापे से ग्रस्त हो सकते हैं। जानें मोटापे के कारण, प्रभाव और रोकथाम के तरीके।

Obesity in India: अगले 25 वर्षों में भारत में 44 करोड़ भारतीय मोटापे का शिकार हो सकते हैं। इस तरह भारत चीन को पीछे छोड़ देगा, यह खुलासा दि लैंसेट की एक वैश्विक विश्लेषण रिपोर्ट में किया गया है। 2050 तक भारत में 21.8 करोड़ पुरुष और 23.1 करोड़ महिलाएं समेत कुल 44.9 करोड़ लोग मोटापे से ग्रस्त होंगे, यानी कुल जनसंख्या का लगभग एक तिहाई हिस्सा अधिक वजन और मोटापे की समस्या से जूझ रहा होगा। इस तरह, सबसे ज़्यादा मोटापे से ग्रस्त लोगों वाले देश चीन को भारत पीछे छोड़ देगा।

किस देश में सबसे ज्यादा मोटे लोग (Which country has the highest rate of obesity) 

रिपोर्ट के अनुसार 2021 में भारत में 15-24 वर्ष की आयु के लोग सबसे ज़्यादा वजन और मोटापे की समस्या से जूझ रहे थे। 1.68 करोड़ युवक और 1.3 करोड़ युवतियां इस समस्या से ग्रस्त थीं। 2021 में 18 करोड़ भारतीय अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त थे, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर था। चीन में 40.2 करोड़ लोग इस समस्या का सामना कर रहे थे, जिससे वह पहले स्थान पर था। लेकिन 2050 तक भारत में यह समस्या और बढ़ेगी और यह संख्या 150% तक बढ़ जाएगी, ऐसा रिपोर्ट में कहा गया है। इसके अलावा, वैश्विक स्तर पर मोटापे की दर में 121% की वृद्धि होगी। 2050 तक मोटे बच्चों और किशोरों की संख्या 36 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। कम और मध्यम आय वाले देशों में यह समस्या बढ़ रही है, कुपोषण, व्यापक संक्रामक रोग इसके कारण बताए जा रहे हैं।

मोटापा कम करने का आसाना तरीका (Easy Way to Lose Weight) 

मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज, डाइट औऱ कैलोरी डिफेसिट पर ध्यान देना जरूरी है। इसके अलावा तेल-मसालेदार खाने से परहेज करें। ये मोटापा बढ़ाने के साथ हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ये करने के बाद वजन कम नहीं हो रहा है तो आप किसी ट्रेनर या फिर विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं