How to collect seeds from garden: क्या आप जानते हैं कि घर के गार्डन में लगे पौधों से भी आसानी से बीज इकट्ठा किए जा सकते हैं? जानें सीड्स कलेक्ट करने का सही समय, आसान तरीका और किन पौधों से बीज लेना सबसे बेहतर रहता है।
अगर आपको गार्डनिंग का शौक है, तो जरूरी नहीं है कि हर पौधे के बीज आप नर्सरी से ही खरीदें। घर के गार्डन में लगे कई फूल, सब्जियों या फिर हर्ब के पौधे से भी बीज इकट्ठा किए जा सकते हैं। अगर सही समय पर सीड्स को कलेक्ट किया जाए, तो उनका जर्मिनेशन पावर यानी अंकुरण होने की क्षमता बढ़ जाती है, जिससे कि आप अगली फसल भी तैयार कर सकते हैं। अगर आपको नहीं पता कि गार्डन से सीड्स कैसे इकट्ठे किए जा सकते हैं, तो जाने इसके सिंपल टिप्स क्या हैं।

गार्डन से बीज कैसे इकट्ठा करें?
पौधे के फूल या फल जब पूरी तरह पक जाते हैं या फिर सूखने लगते हैं, तब इन्हें इकट्ठा करने का समय बेस्ट रहता है। हरे या अधपके बीज इकट्ठा करने से उनकी क्वालिटी कम हो जाती है। फल पूरी तरह सूखने लगे और जब बीज की फली सामान्य अवस्था में ज्यादा पक जाए, तो ऐसे समय में बीज इकट्ठे कर लेने चाहिए। बारिश वाले दिनों में बीज न तोड़े बल्कि आपको धूप या सूखे दिनों में बीच का संग्रह करना चाहिए।
इन पौधों के बीच करें इकट्ठा
- टमाटर
- मिर्च
- धनिया
- मेथी
- तुलसी
- गेंदा
- सूरजमुखी
- पालक
और पढ़ें: पत्तागोभी उगाने में कितने महीने लगते हैं? इसकी गार्डनिंग की जान लें बेस्ट ट्रिक
पौधे से बीचों को कैसे निकालें?
सूखी फलियों या फूलों को हल्के हाथों से पौधे से हटा लें। अब इसे खोलें और बीज अलग कर लें। टमाटर या खीरे जैसे गूदेदार फलों के बीज निकालकर पहले साफ पानी से धो लें। इन्हें आप सुखा भी सकती हैं। मिर्च के बीज को हाटकर अखबार पर फैलाकर 4–7 दिन तक छांव में सुखाएं। इन्हें आप स्टोर भी कर सकते हैं और नए पौधे के लिए इस्तेमाल करें।
खराब बीज अलग करें
कई बार बीज खराब होते हैं, जिससे स्वस्थ पौधे का जन्म नहीं हो पाता। आपको बीज स्टोर करते समय खराब दिखने वाले बीजों को हटा देना चाहिए। केवल अच्छे और पूरी तरीके से सही दिखाने वाले सीड्स को ही स्टोर करें।
और पढ़ें: Indoor Flower Plants: होम डेकोरेशन संग देंगे फूल, आज ही घर लाएं ये 5 पौधे
