किचन टाइल्स पर जमी जिद्दी चिकनाई से हैं परेशान? जानिए 10 इको-फ्रेंडली क्लीनिंग सॉल्यूशन, जिनकी मदद से बिना हार्श केमिकल के मिनटों में ग्रीस हटाएं। सिरका, बेकिंग सोडा, नींबू और अन्य प्राकृतिक उपायों से टाइल्स को चमकदार और साफ रखें।
किचन में खाना बनाते समय तेल और मसालों की भाप धीरे-धीरे टाइल्स पर जम जाती है, जिससे वे चिपचिपी और गंदी दिखने लगती हैं। बार-बार केमिकल क्लीनर यूज करने के बजाय आप कुछ आसान और इको-फ्रेंडली उपाय अपना सकते हैं। ये तरीके न सिर्फ टाइल्स को साफ रखते हैं, बल्कि घर के वातावरण और आपकी सेहत के लिए भी सही होते हैं।
कीचन टाइल्स साफ करने के लिए अपनाएं 10 इको-फ्रेंडली सॉलयुशन

सफेद सिरका
गुनगुने पानी में सफेद सिरका मिलाकर टाइल्स पर स्प्रे करें। कुछ मिनट बाद माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछने से चिकनाई आसानी से साफ हो जाती है।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा और पानी का गाढ़ा पेस्ट बनाकर चिकनाई वाली जगह पर लगाएं। हल्के हाथ और स्क्रबर से रगड़कर जमी हुई ग्रीस को साफ कर लें।
नींबू का रस
नींबू का रस नेचुरल एसिड है जो तेल और गंदगी को लूज करता है। रस के साथ थोड़ा बेकिंग सोडा लगाकर कुछ देर छोड़ें और साफ कपड़े से पोंछ लें।
गर्म पानी
हल्का गर्म पानी चिकनाई को नरम कर देता है। गर्म पानी में थोड़ा डिश वॉश मिलाएं और टाइल्स पर लगाकर छोड़ दें फिर स्क्रबर से रगड़कर साफ कर लें।
कैस्टाइल सोप
नेचुरल कैस्टाइल सोप को पानी में मिलाकर टाइल्स साफ करें। यह बिना नुकसान पहुंचाए ग्रीस हटाने में मदद करता है।
कॉर्नस्टार्च
हल्की चिकनाई पर कॉर्नस्टार्च छिड़ककर कुछ मिनट छोड़ दें। यह एक्स्ट्रा तेल को सोख लेता है और सफाई आसान बनाता है।
संतरे के छिलके

संतरे के छिलकों से बना नेचुरल क्लीनर टाइल्स की चिकनाई को कम करने के साथ अच्छी खुशबू भी देता है।
स्टीम क्लीनिंग
गर्म भाप जमी हुई ग्रीस को ढीला करती है, जिससे बिना ज्यादा रगड़े टाइल्स साफ हो जाती हैं। आप चाहें तो भाप देते वक्त टाइल्स में डिटर्जेंट पाउडर छिड़क दें, फिर भाप देकर साफ कर लें।
माइक्रोफाइबर कपड़ा
सफाई के बाद माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछने पर धूल और तेल के निशान अच्छे से क्लीन हो जाते हैं, ऐसे में सफाई के लिए माइक्रोफाइबर कपड़ा जरूर यूज करें।
रेगुलर सफाई है जरूरी
सप्ताह में एक-दो बार हल्की सफाई करने से चिकनाई जमने का मौका नहीं मिलता और टाइल्स हमेशा चमकदार बनी रहती हैं।
FAQ
Q1. किचन टाइल्स की चिकनाई हटाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
सफेद सिरका और गुनगुने पानी का मिश्रण चिकनाई हटाने का आसान और प्रभावी तरीका है।
Q2. क्या बेकिंग सोडा टाइल्स के लिए सुरक्षित है?
हां, सही मात्रा में इस्तेमाल करने पर बेकिंग सोडा टाइल्स की सफाई के लिए सुरक्षित माना जाता है।
Q3. किचन टाइल्स कितनी बार साफ करनी चाहिए?
ग्रीस जमने से बचाने के लिए सप्ताह में कम से कम एक या दो बार सफाई करना बेहतर रहता है।
