Silver Statue Gift: 2 हजार के बजट में रिश्तेदारों को देने के लिए सिल्वर स्टैच्यू एक शानदार और शुभ विकल्प है। गणेश, लक्ष्मी-गणेश, बुद्ध, हाथी और मोर जैसे आइटम न सिर्फ खूबसूरत लगते हैं बल्कि पॉजिटिव एनर्जी और समृद्धि का प्रतीक भी होते हैं। ये गिफ्ट्स कम बजट में भी प्रीमियम और यादगार बन जाते हैं।

2000 Budget Silver Gift: रिश्तेदारों को गिफ्ट देने के लिए सिल्वर स्टैच्यू (मूर्ति) हमेशा से ही एक शुभ, क्लासी और यादगार विकल्प माना जाता है। खास बात यह है कि आजकल छोटे साइज की प्योर या सिल्वर-प्लेटेड मूर्तियां 2 हजार के आसपास आसानी से मिल जाती हैं, जो देखने में प्रीमियम लगती हैं और धार्मिक व वास्तु महत्व भी रखती हैं। आइए जानते हैं 5 बेहतरीन सिल्वर स्टैच्यू आइटम जो आपके बजट में बिल्कुल फिट बैठते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लक्ष्मी-गणेश सिल्वर स्टैच्यू सेट

लक्ष्मी-गणेश का कॉम्बो सेट गिफ्ट करने से धन और समृद्धि का आशीर्वाद माना जाता है। यह सेट त्योहार, गृह प्रवेश या शादी जैसे खास मौकों के लिए बेहद खास होता है। छोटे और हल्के डिजाइन में ये मूर्तियां बजट में आसानी से मिल जाती हैं और देखने में भी बेहद एलिगेंट लगती हैं।

भगवान गणेश सिल्वर मूर्ति

भगवान गणेश की सिल्वर मूर्ति गिफ्ट करने के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प है, क्योंकि इन्हें विघ्नहर्ता और शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। छोटे साइज की गणेश मूर्तियां 1–2 इंच तक होती हैं और पूजा या डेकोर दोनों के लिए परफेक्ट रहती हैं। ऐसी मूर्तियां घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के साथ-साथ रिश्तों में भी शुभता का संदेश देती हैं।

सिल्वर हाथी (Elephant) स्टैच्यू

सिल्वर हाथी को वास्तु और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे घर या ऑफिस में रखने से पॉजिटिव एनर्जी और स्थिरता बढ़ती है। छोटे साइज के हाथी स्टैच्यू 2 हजार के आसपास आसानी से मिल जाते हैं और गिफ्ट के रूप में बहुत यूनिक और क्लासी लगते हैं।

ये भी पढ़ें- Gold Pendant : 3 ग्राम गोल्ड पेंडेंट डिजाइन, मंगलसूत्र के लिए लाइटवेट लॉकेट

सिल्वर बुद्ध (Buddha) स्टैच्यू

बुद्ध की सिल्वर मूर्ति शांति, सुकून और पॉजिटिविटी का प्रतीक होती है। यह गिफ्ट खासकर उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो घर में शांत और पॉजिटिव माहौल चाहते हैं। छोटे साइज की बुद्ध मूर्तियां डेकोर और गिफ्ट दोनों के लिए काफी ट्रेंड में हैं और बजट में भी आसानी से फिट हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें- Gold Polish Bangle: 100Rs में 4 बैंगल, डेली के लिए खरीदें गोल्ड पॉलिश चूड़ियां

सिल्वर मोर (Peacock) स्टैच्यू

सिल्वर मोर सुंदरता, ग्रेस और पॉजिटिव वाइब्स का प्रतीक होता है। इसे गिफ्ट करने से घर की सजावट में भी चार चांद लग जाते हैं। छोटे या सिल्वर-प्लेटेड मोर स्टैच्यू बजट में मिल जाते हैं और ये देखने में काफी रॉयल लगते हैं, जिससे आपका गिफ्ट और भी खास बन जाता है।