9 carat Gold Jewellery: सालों बाद घर में बेटा जन्मा है और आप गोल्ड खरीदना चाह रही हैं लेकिन ज्यादा बजट नहीं है तो परेशान या बजट की फिक्र करने की बजाय 9 कैरेट सोने में कड़ा से लेकर चेन तक बनवाएं। यहां देखें सारी डिटेल।
Gold Jewellery for Baby Boy: घर में कई सालों बाद नन्हें राजकुमार का जन्म हुआ है, तो गोल्ड पर इन्वेस्ट करना बनता है। ये लाडले को सिक्योर फ्यूचर देने के साथ दशकों तक अपनों के प्यार का अहसास भी कराएगा। वैसे तो आजकल गोल्ड लेना काफी मुश्किल है। आज के समय 22Kt Gold एक लाख पार है। ऐसे में ज्यादा सोच विचार करने की बजाय 9kt गोल्ड ज्वेलरी चुनें। खास बात है कि ये बजट फ्रेंडली होने के साथ सस्ती होती भी होती है। ऐसे में हम आपके लिए ऐसे 5 ज्वेलरी लेकर आए हैं, जिसे आप बेबी बॉय के लिए विकल्प बना सकते हैं।
बेटे के लिए खरीदें गोल्ड ब्रेसलेट

22Kt Gold Bracelet खरीदना जेब एलाऊ नहीं कर रहा है तो आप 9kt पर भी बेटे के लिए ब्रेसलेट बनवा सकते हैं। ये सस्ता होने के साथ बिल्कुल असल सोने का लगता है। यहां पर मोतियों के साथ नजरिया ब्रेसलेट बनाया गया है। आप चाहे तो इसे गोल्ड पर भी बनवा सकते हैं। इसमें बेटे के नाम का अक्षर और पैर के निशान के साथ कस्टमाइज कराएं। ये 3000-4000 रु तक बनकर तैयार हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- चौगुना मजा सिर्फ ₹300 में ! हर ड्रेस संग जमेंगे नेकलेस विद इयररिंग्स सेट
9kt गोल्ड चेन की डिजाइन

बेटे के लिए आप आरामदायक और रिच लुक देने वाली सिंपल सोने की चेन खरीद सकते हैं। अगर आप इसे बनवा रहे हैं तो बच्चों के हिसाब से केबल या रोलो चेन चुनें। ये काफी पतली होती हैं, जिस वजह से सारा ध्यान लॉकेट पर जाता है। आप 7-10 हजार में बढ़िया पैटर्न देखें। ध्यान देने वाली बात है कि डिजाइन, स्टोन मेकिंग, मेकिंग चार्जेस के साथ ये दाम ज्यादा भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- हर कदम पर गूंजेगी खुशी,भतीजी को पहनाएं फैंसी चांदी की पायल
लड़कों के लिए सोने की अंगूठी

न्यू बॉर्न बेबी के हाथों में Gold Ring बहुत खूबसूरत लगती है। आप भी पैसे का मोह न करते हुए बेटे के लिए सोने की अंगूठी बनवाएं। 22 कैरेट गोल्ड में ये काफी महंगी पड़ सकती है, हालांकि अनुमान के अनुसार, 9 कैरेट सोने में 1 ग्राम रिंग 5-8 हजार रुपए के बीच बनकर तैयार हो जाएगी। अगर आप वजन के साथ डिजाइन में बदलाव करते हैं तो दामों में बढ़ोत्तरी तय है, इसलिए खरीदने से पहले सुनार से सही जानकारी हासिल करें।
सोने का कुंडल लड़कों के लिए

चेन-रिंग से हटकर बेटे के लिए Gold Kundal भी बनवा सकते हैं। ये हल्का होकर भी भड़काऊ लुक देता है, इसके साथ ही ये बेटा छोटे से लेकर बड़े होने तक आराम से पहनेगा।
सोने के कड़ा डिजाइन

आप फ्यूचर में इन्वेस्ट करना चाह रहे हैं तो फैशन के साथ बेटे को पहनाने के लिए गोल्ड कड़ा चुनें। ये आजकल न्यू जनरेशन पेरेंट्स को भा रहे हैं। ये 6-8000 रु की रेंज में आराम से बनकर तैयार हो सकता है।
सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
9 कैरेट सोना क्या होता है?
जो लोग सस्ती और अफॉर्डेबल ज्वेलरी पसंद करते हैं, वो इसे चुनें। इसमें लगभग 37.5% शुद्ध सोना, बाकि अन्य धातुएं जैसे तांबा,चांदी जस्ता होती हैं। मिश्रित धातुओं के कारण ये मजबूत होता है और रोजमर्रा के लिए उपयुक्त माना जाता है।
9 कैरेट गोल्ड का भाव कितना है ?
9 कैरेट सोना की कीमत 4,935रु प्रति ग्राम बताई जा रही है। ध्यान देने वाली बात है कि निर्माता शुल्क, डिजाइन फीस े साथ ये कीमत बदल सकती है।
9 कैरेट गोल्ड के फायदे
- कीमत में गोल्ड ज्वेलरी का सपना पूरा
- मिश्र धातु से मजबूती मिलती है
नोट- यहां पर बताई गई जानकारी एक अनुमान के आधार पर है, ग्राम, डिजाइन के हिसाब से कीमत ज्यादा भी हो सकती हैं।
