चीन में 85 अरब डॉलर का 1000 टन सोने का विशाल भंडार मिला है। वहीं, स्पेन में कांस्य युग के खजाने में उल्कापिंड से बनी 'एलियन' धातुएं पाई गई हैं। ये खोजें पृथ्वी के छिपे हुए आश्चर्यजनक रहस्यों को सामने लाती हैं।

कर्नाटक में इस समय लक्कुंडी का खजाना काफी चर्चा में है। दिन-ब-दिन यह मामला नए-नए मोड़ ले रहा है। यह लगातार उत्सुकता बढ़ा रहा है, और एक गुमनाम सा गांव अब पूरे भारत में मशहूर हो गया है। अचानक यहां की जमीन की कीमतें भी बढ़ गई हैं, और यहां मिले शिलालेखों और खजानों पर बड़े पैमाने पर चर्चा हो रही है।

दुनिया को हैरान करने वाली धातुएं

यह तो हुई कर्नाटक की बात, लेकिन इसके ठीक बाद 85 अरब डॉलर कीमत का 1000 टन सोने का खजाना मिला है, और साथ ही एलियन धातुओं के मिलने की घटना ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। यह खजाना मध्य चीन के हुनान प्रांत के पिंगजियांग काउंटी के वांगवु में मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा सोने का भंडार है। इसकी अनुमानित कीमत 85.9 अरब डॉलर बताई गई है। इतना ही नहीं, भूवैज्ञानिकों ने 6,562 फीट की गहराई पर 300 टन से ज्यादा सोने के भंडार का पता लगाया है। इसमें 40 सोने की नसें भी शामिल हैं, जिसने इतिहास को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

एलियन धातुएं

वहीं दूसरी ओर, एलियन धातुओं जैसी दिखने वाली चीजों का मिलना और भी हैरानी की बात है। स्पेन में कांस्य युग के चमचमाते सोने के खजाने के बीच कुछ जंग लगी चीजें मिली हैं। पता चला है कि ये चीजें धरती की नहीं, बल्कि किसी दूसरे ग्रह की हैं। शोधकर्ताओं को सोने से सजा एक कंगन और जंग लगा खोखला गोलाकार गहना मिला है, जिनके बारे में अनुमान है कि ये जमीन के नीचे के धातु से नहीं, बल्कि आसमान से गिरे उल्कापिंड के धातु से बने हैं।

जितना खोदो, उतना कम...

स्पेन के राष्ट्रीय पुरातत्व संग्रहालय के रिटायर्ड संरक्षण प्रमुख साल्वाडोर रोविरा-लोरेंस की अगुवाई वाली एक टीम इस पर स्टडी कर रही है। कुल मिलाकर, इस धरती ने अपने अंदर न जाने कितने ही रहस्य छिपा रखे हैं। जितना खोदो, जितना जानो, प्रकृति के ऐसे-ऐसे अजूबे सामने आ रहे हैं जो इंसानी सोच से भी परे हैं और लोगों को हैरान कर रहे हैं। जो इंसान खुद को सर्वज्ञानी समझता है, प्रकृति उसे बार-बार बौना साबित कर देती है, यह कोई झूठी बात नहीं है।