Bangles Designs Latest: पुरानी चूड़ियों को नए तरीके से स्टाइल करें! यहां जानें कैसे वॉर्डरोब में रखीं पुरानी चूड़ी फैशन का नया स्टेटमेंट बन सकती हैं। इसके लिए आपको 100-150रु से ज्यादा नहीं खर्च करने पड़ेंगे।
Bangle Designs: आजकल मैचिंग आउटफिट और मैचिंग ज्वेलरी का फैशन पुराना हो गया है। महिलाओं को कंट्रास्ट लुक ज्यादा पसंद आ रहा है। ये आई कैचिंग होने के साथ रिच लुक देते हैं। अब आपके पास भी हर साड़ी से मिलती-जुलती चूड़ियां हैं तो इसे फेंकने या वॉर्डरोब में पड़े रहने की बजाय कुछ नया ट्राई करें। दरअसल, आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही आसान सी ट्रिक लेकर आए हैं, जहां आप मिसमैच लुक से भी महफिल में सबसे अलग दिख सकती हैं। इसके लिए आपको 100-150 रु से ज्यादा खर्च भी नहीं करने पड़ेंगे।
ऑक्सीडाइज्ड बैंगल सेट

फोटो में पुरानी रंग-बिरंगी चूड़ियों को सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड बैंगल के साथ टीमअप किया गया है, जो बहुत खूबसूरत लुक दे रहे हैं। आप Cuff या रजवाड़ी ट्राइबल कड़े के साथ किसी भी तरह की कांच की चूड़ियां पहन सकती हैं। ऐसा सेट सिंपल लहंगा, सूट और यहां तक साड़ी की नजाकत को बढ़ाता है। बाजार में 100-1500रू की रेंज में ऐसे कड़ा मिल जाएंगे। आप चाहे तो सिंगल भी इसे वियर कर गॉर्जियस क्वीन लगेंगी।
ये भी पढ़ें- जाह्नवी कपूर की तरह चमकेगा चेहरा, 500RS में ट्राई करें 5 Best इयररिंग्स डिजाइंस
सिंपल चूड़ी के साथ पचेली बैंगल

चूड़ी के आगे-पीछे कंगन लगभग हर कोई वियर करता है लेकिन आप फैशन अपलिफ्ट करते हुए बीच में कड़ा पहनें। आजकल ये मॉडर्न गर्ल्स को खूब भा रहा है। आप भी सेलेब फैशन पसंद करती हैं तो इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां पर सिंपल हरे रंग की चूड़ियों को हैवी वर्क राजस्थानी पचेली बैंगल्स संग स्टाइल किया गया है। ऑनलाइन-ऑफलाइन 2 पीस कड़ा सेट 150 रुए तक खरीदे जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Gold Mangalsutra with Price: लेटेस्ट डिजाइंस के गोल्ड मंगलसूत्र, देखें बेस्ट डिजाइंस और प्राइस गाइड
गोल्ड प्लेटेड संग पहनें चूड़ियां

आप थ्रेड,प्लास्टिक या कांच की चूड़ियां पहनती हैं तो इसे किसी भी तरह के AD, एलॉय या फिर गोल्ड प्लेटेड बैंगल्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आजकल इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। बाजार में सिंपल मीनाकारी से लेकर पर्ल वर्क पर Gold Plated कड़ा की ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। इन्हें आप कलर या फिर डिफरेंट-रंग की चूड़ियों संग वियर करें।
पुरानी चूड़ियों को पहनने का तरीका
- आप लाल-पीली या नीली रंग की चूड़ियों को सिल्वर-मोती या चमकीले कड़ों के साथ पहनें। एक तरह के कंट्रास्ट और न्यू्ट्रल वाइब क्रिएट करें।
- नाजुक कांच की चूड़ियों के साथ Metal और Stone बैंगल्स भी खूबसूरत लगते हैं।
- टेक्चर और कंट्रास्ट का ध्यान रखते हुए सादी चूड़ियों को आप गोल्ड वर्क या मल्टी लेयर कड़े के साथ चुनें।
