Passa Designs for Muslim Brides: मुस्लिम दुल्हन निकाह के दिन गोल्ड प्लेटेड सर्कल पासा, कुंदन–मोती वाले पासा और जरकन डिजाइन जैसे फैंसी पासा पहनकर चांद सी खूबसूरत दिख सकती हैं। 

मुस्लिम दुल्हन अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए डिफरेंट डिजाइन के पासा का इस्तेमाल करती हैं। पासा मांगटीका की तरह ही होता है, जिसे सेंटप पर न लगाकर माथे पर चेहरे के एक तरफ लटकाया जाता है। इसमें डिफरेंट टाइप के डिजाइन होते हैं, जो शरारा से लगाकर लहंगे तक की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। अगर अब तक आपने कभी भी पासा के खूबसूरत डिजाइंस नहीं खरीदे हैं, तो यहां हम आपको ऐसे ही कुछ फैंसी और लेटेस्ट डिजाइन के बारे में जानकारी देंगे, जो मुस्लिम दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोल्ड प्लेटेड सर्कल पासा डिजाइन

View post on Instagram

मुस्लिम दुल्हन निकाह के दिन खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए पासा के एक से बढ़कर फैंसी डिजाइन खरीद सकती हैं। आपको आसानी से आर्टिफिशियल से लगाकर सोने के पासा डिजाइन सुनार की दुकान या ऑनलाइन मिल जाएंगे। अगर आपको हैवी पासा डिजाइन पसंद हैं तो आप मोतियों की लटकन वाले सर्कल डिजाइन पासा खरीदकर खुद को चांद सी दुल्हन बना सकती हैं। 

जरकन डिजाइन पासा 

View post on Instagram

हीरे से चमकने वाला जरकन डिजाइन पासा दिखने में काफी फैंसी लगते हैं। मुस्लिम दुल्हन ऐसे पासा डिजाइन के साथ जरकन वाले नेकलेस पहन सज सकती हैं। आपको आसानी से 500 रु के अंदर फैंसी आर्टिफिशियल पासा डिजाइन मिल जाएंगे, जिन्हें पहनकर आप सबसे अलग दिख सकती हैं।

और पढ़ें: लड़कों के लिए ब्रेसलेट सिर्फ ₹250 में! अभी देखें ट्रेंडी डिजाइन

कुंदन पर्ल पासा डिजाइन

View post on Instagram

कुंदन और मोतियों से सजे हुए पासा डिजाइन भी शाही लुक देते हैं। ऐसे पासा में आपको मोतियों के साथ ही कुंदन की चमक भी देखने को मिलेगी। आप चाहे तो 5 से 10 लड़ियों वाले पासा डिजाइन चुन सकती हैं। जब लड़ियां अधिक होती हैं, तो उसमें छोटे छोटे मोती का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि पासा की खूबसूरती को दो गुना बढ़ा देता है।

और पढ़ें: सोनम कपूर का इयररिंग्स कलेक्शन 300रु में करें ट्राई!