Bangles Designs Trendy in 2025: साल 2025 में पोल्की, पचेली, टेंपल आर्ट और कंटेम्पररी गोल्ड बैंगल्स का ट्रेंड साल 2025 में खूब धूम मचाया। ट्रेडिशनल डिजाइनों में मॉर्डन टच देकर इसे बनाया गया था। जो न्यू जनरेशन को खूब पसंद आए।
Year Ender jewellery 2025: हाथों की शान बढ़ाने वाले बैंगल्स सिर्फ ट्रेडिशनल नहीं रहा, बल्कि मॉर्डन डिटेलिंग और फ्यूजन टच के साथ जोड़ा गया, ताकि न्यू जनरेशन को भी पसंद आए। ऐसा हुआ भी साल 2025 में कई तरह के बैंगल्स ट्रेंड में रहा। पोल्की, पंचेली, कुंदन, टेंपल आर्ट जैसे रॉयल डिजाइन छाए रहें। यहां पर हम आपको 7 बैंगल्स डिजाइंस बताएंगे जो इस साल ब्राइड, फैशन लवर और जेन जेड को खूब पसंद आएं।
पोल्की बैंगल्स
राजस्थानी पोल्की का क्रेज 2025 में खूब महिलाओं पर छाया रहा। बड़े-बड़े अनकट डायमंड लुक वाले इन बैंगल्स में चमक, रिचनेस और ब्राइडल फील दोनों मिलते हैं। ये सफेद, हरे, लाल या मल्टीकलर बांगड़ी के साथ खूबसूरत लगते हैं।

पचेली बैंगल्स
पचेली बैंगल्स भी इस साल खूब छाया रहा। रिच, हैरीटेज टच और ऊपर से उभरा हुआ डिजाइन इसे खूब ट्रेंड में रखा। गोल्ड बेस और कुंदन वर्क इन्हें किसी भी ब्राइडल लुक के लिए परफेक्ट बनाया।

टेम्पल बैंगल्स
देवी-देवताओं की नक्काशी से सजे टेंपल बैंगल्स भी इस साल एथनिक लुक को सबसे ज्यादा ग्रेसफुल बनाया। रेशमी साड़ियों और कांजीवरम आउटफिट्स के साथ ये खास मेल खाते हैं। इतना ही नहीं साउथ के साथ-साथ नॉर्थ की दुल्हनों के हाथों में ये सजा हुआ नजर आया।

कुंदन बैंगल्स
कुंदन की डिटेलिंग चाहे कितनी भी पुरानी हो जाए, इसकी चमक हमेशा नई लगती है। 2025 में मिनिमल, कुंदन, कलरफुल कुंदन और हैवी कुंदन बैंगल्स खूब पसंद किए गए।
डायमंड कफ बैंगल्स
डायमयंड कफ बैंगल्स भी खूब अमीर महिलाओं को पसंद आए। साल 2025 में स्लिक, ओपन डिजाइन और ज्योमेट्रिक स्टाइस सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहें।
मेटल बैंगल्स
मेटल बैंगल्स यंग गर्ल के हाथों में इस साल खूब खिला। मोटे और जिक जैक पैटर्न में बनें बैंगल्स की बिक्री खूब हुई। वेस्टर्न वियर की शान बढ़ाता हुआ यह बैंगल्स नजर आया।

स्टोन-स्टडेड कलरफुल बैंगल्स
एमरल्ड, रूबी, टोपाज और मल्टीकलर स्टोन वाले बैंगल्स इस साल हर फेस्टिव आउटफिट में चमक जोड़ें। ये किसी भी सिंपल लुक को ब्राइट और रिच बनाते हैं।
और पढ़ें: Nose Pin Designs: सिंपल पर क्लासी, हर दिन पहनने लायक 5 यूनिक नोजपिन डिजाइन

पर्ल बैंगल्स
हल्के और मिनिमल डिजाइन वाले गोल्ड प्लेटेज पर्ल बैंगल्स भी इस साल सबके पसंदीदा लिस्ट में शामिल रहा। मॉडर्न वुमन इनकी सादगी और स्टाइल दोनों को पसंद कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें: बंगाली पासा की ऐसी डिजाइन, जिसके आगे फेल है टॉप्स और स्टड इयररिंग
