MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • jewellery
  • Gold Polish Bangle: चांदी के भाव में 22kt वाला ठाठ, गोल्ड पॉलिश सिल्वर कंगन डिजाइन

Gold Polish Bangle: चांदी के भाव में 22kt वाला ठाठ, गोल्ड पॉलिश सिल्वर कंगन डिजाइन

Gold Polish Silver Kada Designs: अगर आप सोने की कंगन नहीं खरीद पा रहे हैं तो परेशान होने की बजाय गोल्ड पॉलिश सिल्वर कड़ा खरीदें। ये स्टाइल और फैशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देते हैं साथ ही दिखने में भी सुंदर लगते हैं। 

4 Min read
Author : Anshika Tiwari
Published : Feb 11 2026, 07:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
गोल्ड पॉलिश चांदी कड़ा डिजाइन
Image Credit : instagram- silver_jewellery_nakodapayals

गोल्ड पॉलिश चांदी कड़ा डिजाइन

22kt Gold Bangle Design खरीदना मानो मिडिल क्लास फैमिली के लिए सपने जैसा हो गया है। 2-3 ग्राम के लिए 30-40 हजार रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में 1 तोला सोने के कंगन सपने जैसा हो गया है। अगर आप भी कड़े बनवाने की सोच तो रही हैं लेकिन बजट और पैसे ये दोनों एलाऊ नहीं कर रहे हैं तो सिल्वर बैंगल खरीदें और इसमें सोने का पानी चढ़वाए। यह दिखने में असल गोल्ड सी चमक और ठाठ देंगे। फोटो गैलरी में देखें गोल्ड पॉलिश कड़ों की फैंसी डिजाइन्स। 

26
सोने की पॉलिश वाले कड़ा डिजाइन
Image Credit : instagram- silver_jewellery_nakodapayals

सोने की पॉलिश वाले कड़ा डिजाइन

तस्वीर में दो तरह के ट्रेडिशनल South Indian Gold Bangle दिखाए गए हैं, जो टेंपल ज्वेलरी और फ्लोलर डिजाइन का शानदार कॉम्बो पेश करते हैं। कड़े के हिस्से में मां लक्ष्मी को उकेरा गया है, आप भी नग-स्टोन से कुछ हटकर चाहती हैं तो इसे चुनना बनता है। साथ ही एमराल्ड कट में रेड स्टोन लुक कंप्लीट कर रहे हैं। यह बैंगल्स स्लीक और पतली पट्टी पर हैं जो इसे क्लासी लुक देते हैं। इन्हें डेली वियर या छोटे-मोटे फंक्शन ले चुना जा सकता है। एक ग्राम गोल्ड में ऐसे कड़े 500-700रु तक मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Chandi Kada Design: डबल खुशियों का डबल मजा, ट्विंस सिल्वर कड़ा डिजाइन

36
1 ग्राम गोल्ड सिल्वर बैंगल ( 1 Gram Gold Bangle Design Silver Price)
Image Credit : instagram- silver_jewellery_nakodapayals

1 ग्राम गोल्ड सिल्वर बैंगल ( 1 Gram Gold Bangle Design Silver Price)

महाराष्ट्रियन कला से प्रेरित यह कड़े फूलों की आकृति और अमेरिकन डायमंड की बारीक नक्काशी पर आते हैं। इसमें मल्टीकलर स्टोन्स का इस्तेमाल किया गया है, जो शाही और एंटीक लुक देते हैं। आप भी कलरफुल लुक पसंद करती हैं तो इससे इंस्पिरेशन लें। मैट फिनिश वाले ऐसे कड़े आजकल चलन में है। आप इन्हें भारी Kanchipuram & Silk Saree संग स्टाइल कर कमाल लगेंगी।

ये भी पढ़ें- White Earrings: बजट में सेलिब्रिटी स्टाइल, चुनें 300रु वाले पर्ल झुमका

46
रोज गोल्ड पॉलिश चांदी कड़ा डिजाइन (Rose Gold Polish Kada Designs Silver)
Image Credit : instagram- silver_jewellery_nakodapayals

रोज गोल्ड पॉलिश चांदी कड़ा डिजाइन (Rose Gold Polish Kada Designs Silver)

सोने की पॉलिश पर आने वाले यह दोनों कड़े बहुत ही सुंदर और मॉडर्न डिजाइन पर आते हैं। अगर आप ट्रेंडी और फैशनेबल लुक पसंद करती हैं तो इन्हें क्लोसेट में शामिल करें। यह पारंपरिक और वेस्टर्न हर अटायर के साथ कमाल और शानदार लुक देंगे।

ट्विस्टेड बैंगल डिजाइन

लहरिया पैटर्न पर यह कड़ा बहुत ही क्लासी लुक दे रहा है। बीच में छोटे-छोटे अमेरिकन डायमंड क्लस्टर के तौर पर लगे हैं जो सादगी में चमक जोड़ते हैं। इन्हें रोजाना से लेकर ऑफिस वियर के लिए खरीदें। इसे सिंगल सेट और चूड़ी दोनों के साथ पहना जा सकता है।

जिग जैग स्टोन स्टडेड कड़ा

कटावदार और जिगजैग पैटर्न वाला यह चांदी का कड़ा रोज गोल्ड फिनिश और स्टोन पर हैं जो इसे डेली तो नहीं लेकिन शादी-पार्टी के लिए परफेक्ट है। इसमें पूरी गोलाई कवर करते हुए थोड़ी-थोड़ी दूर प व्हाइट स्टोन लगे हैं जो बिल्कुल Diamond Bangle जैसा लुक क्रिएट कर रहे हैं।

56
स्टोन गोल्ड फिनिश कड़ा (Stone Gold Finish 92.5 German Silver Kangan)
Image Credit : instagram- silver_jewellery_nakodapayals

स्टोन गोल्ड फिनिश कड़ा (Stone Gold Finish 92.5 German Silver Kangan)

गोल्ड पॉलिश कड़े काफी ट्रेंड में है, इन्हें आम तौर पर 1 Gram Gold Jewelry पर बनाया जाता है। ये दिखने में बिल्कुल असली सोने जैसे दिखते हैं। अगर आप क्लासी और ट्रेडिशन एक साथ चाहती हैं तो वॉर्डरोब में लहरिया पत्ती स्टाइल स्टोन कड़ा शामिल करें। इसमें छोटे-छोटे क्यूबिक जिरकॉन नग लगाकर S पैटर्न में सेट किया गया है। यह स्लीक डिजाइन पर है, जो Churi Set के साथ कमाल लगेंगे।

ब्राइडल गोल्ड कंगन डिजाइन (Bridal Gold Kangan Bangle Designs)

ऐसी डिजाइन्स न्यूली ब्राइड्स पर खिलेंगी, इसे ओवल शेप और हरे रंग के स्टोन पर बनाया गया है। किनारे छोटे व्हाइट नगों की बॉर्डरिंग कमाल लग रही है। यह बैंगल काफी ज्यादा चौड़ा है, जिस वजह से कई जगहों पर इसे पाटला कड़ा भी कह जाता है। आप इसे बिना चूड़ी के पहने तो ज्यादा बढ़िया है। बाजार और ऑनलाइन एंटी टर्निश गारंटी पर इन्हें 1000रु के अंदर खरीदा जा सकता है।

66
फ्लोरल गोल्ड पॉलिश कड़ा (Gold Finish Floral Kada)
Image Credit : instagram- silver_jewellery_nakodapayals

फ्लोरल गोल्ड पॉलिश कड़ा (Gold Finish Floral Kada)

ऐसे कड़ा डिजाइन सुंदर और पारंपरिक फैशन के लिए बेस्ट है। फ्लोरल मोटिफ डिजाइन विद स्टडेड कॉम्बो खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। अगर आप ज्यादा ज्वेलरी खरीदना पसंद नहीं करती हैं तो इसे विकल्प बना सकती हैं। ऐसे डिजाइन्स सिंगल और चूड़ी दोनों के साथ गॉर्जियस लगेंगे। बाजार में 500रु तक इनकी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी।

गोल्ड पॉलिश कड़े डिजाइन खरीदने की टिप्स (How to buy Gold Polish Bangles)

  • जब भी सोने की पॉलिश वाली कड़े चुन रहे हैं तो हाई पॉलिश या माइक्रो गोल्ड प्लेटिंग चुनें। इससे चमक लंबे समय तक बनी रहती है।
  • आप स्लीक और पतले डिजाइन की चूड़ियां चुनें, जो सिंगल और कंगन दोनों के साथ पहनी जा सकती है।
  • जहां बात स्टोरेज की है तो गोल्ड पॉलिश को लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए पानी और परफ्यूम से दूर रखें।

About the Author

AT
Anshika Tiwari
अंशिका तिवारी। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी बीट पर काम कर रही हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, वायरल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। पूर्व में इन्होंने इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में किया हुआ है। इनके पास फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग का भी अनुभव है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
फ़ैशन समाचार
ज्वेलरी डिजाइन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandi Kada Design: डबल खुशियों का डबल मजा, ट्विंस सिल्वर कड़ा डिजाइन
Recommended image2
तिकोना इयररिंग्स से हार्ट शेप फेस की बढ़ाएं रौनक! चुनें 6 डिजाइन
Recommended image3
Silver Jewellery Gift: केवल 5 हजार में मिलेंगे ये 6 क्यूट चांदी के गहने
Recommended image4
Emerald Toe Ring: एमराल्ड स्टोन सिल्वर बिछिया, 6 डिजाइंस देंगे स्पार्क
Recommended image5
Gold Bangles Design: 3 ग्राम में बनवाएं 10 खूबसूरत 16 कैरेट गोल्ड बैंगल्स, कम कीमत में मिलेगा शाही अंदाज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved