Gold Bracelet Fancy Design for Daughter: सोने की कीमतों में आई नरमी के बीच बेटी के लिए गोल्ड ब्रेसलेट खरीदना चाहते हैं? कौनसे गोल्ड ब्रेसलेट डिजाइन हैं जो स्टाइल और एलिगेंस का बेहतरीन कॉम्बो बन सकते हैं?

बेटियां घर की रौनक होती हैं और उनके लिए खरीदी गई हर चीज खास मायने रखती है। अगर आपकी बेटी 10 साल या उससे अधिक उम्र की है और आप उसके लिए कोई खूबसूरत ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो गोल्ड ब्रेसलेट एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। इन दिनों सोने की कीमतों में आई नरमी के बीच कई माता-पिता अपनी बेटियों के लिए हल्के और स्टाइलिश गोल्ड ब्रेसलेट खरीदना पसंद कर रहे हैं। आजकल मार्केट में बच्चों और टीनएज गर्ल्स के लिए कई ट्रेंडी और कम वजन वाले ब्रेसलेट अवेलेबल हैं, जो डेली वियर से लेकर पार्टी वियर तक हर मौके पर अच्छे लगते हैं। 18KT या 22KT गोल्ड में बने ब्रेसलेट अच्छे ऑप्शन माने जाते हैं। साथ ही एडजस्टेबल क्लैस्प वाला डिजाइन चुनें, ताकि लंबे समय तक इनका यूज किया जा सके। यहां देखें 7 ऐसे गोल्ड ब्रेसलेट डिजाइन, जो आपकी बेटी के कलेक्शन को और खास बना सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हार्ट चार्म गोल्ड ब्रेसलेट डिजाइन

हार्ट चार्म डिजाइन हमेशा से लड़कियों की पहली पसंद रहा है। इस ब्रेसलेट में छोटे-छोटे दिल के शेप के चार्म लगे होते हैं, जो इसे बेहद क्यूट और ट्रेंडी बनाते हैं। यह डिजाइन बर्थडे गिफ्ट या किसी खास मौके के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

और पढ़ें - बेबी गर्ल चांदी एंकलेट, 2+ किड्स के लिए सिल्वर पायल डिजाइन

फ्लोरल गोल्ड ब्रेसलेट

फूलों से प्रेरित डिजाइन वाली ज्वेलरी कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। फ्लोरल पैटर्न वाला गोल्ड ब्रेसलेट डेलिकेट और एलिगेंट लुक देता है। इसे फ्रॉक, गाउन या एथनिक आउटफिट्स के साथ आसानी से पहना जा सकता है।

फैंसी बटरफ्लाई डिजाइन ब्रेसलेट

तितली डिजाइन बच्चों और टीनएजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। गोल्ड चेन के साथ बना बटरफ्लाई मोटिफ ब्रेसलेट बेहद अट्रैक्टिव दिखाई देता है। यह डिजाइन आपकी बेटी के लुक में चार्म और स्टाइल दोनों जोड़ सकता है।

इन्फिनिटी गोल्ड ब्रेसलेट

इन्फिनिटी सिंबल वाला ब्रेसलेट आजकल ट्रेंड में है। यह डिजाइन लव, विश्वास और इन्फिनाइट रिलेशन का साइन माना जाता है। सिंपल होने के बावजूद यह काफी प्रीमियम और मॉडर्न दिखाई देता है।

और पढ़ें - आर्टिफिशियल पायल डिजाइन, 100Rs बजट में देंगी 5k वाली शाइन

पर्ल और गोल्ड कॉम्बिनेशन ब्रेसलेट

अगर आपकी बेटी को थोड़ा क्लासी और यूनिक स्टाइल पसंद है, तो पर्ल और गोल्ड का कॉम्बिनेशन शानदार रहेगा। छोटे मोतियों और गोल्ड चेन का मिक्स इस ब्रेसलेट को बेहद खूबसूरत बनाता है।

नेम या इनिशियल ब्रेसलेट

पर्सनलाइज्ड ज्वेलरी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। बेटी के नाम या उसके नाम के पहले अक्षर वाला गोल्ड ब्रेसलेट उसे खास महसूस करा सकता है। यह डिजाइन स्टाइलिश होने के साथ-साथ यादगार भी होता है।

मिनिमल चेन गोल्ड ब्रेसलेट

जो लोग हल्की और रोज पहनने लायक ज्वेलरी पसंद करते हैं, उनके लिए मिनिमल गोल्ड चेन ब्रेसलेट बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी सादगी ही इसकी खूबसूरती होती है और इसे स्कूल फंक्शन, फैमिली गेट-टुगेदर या रोजमर्रा के ओकेजन पर पहना जा सकता है।