Emerald Buying Guide: एमरॉल्ड यानी पन्ना एक कीमती रत्न माना जाता है। कहा जाता है कि इसे पहनने के बाद व्यक्ति के जीवन में कई पॉजिटिव बदलाव आते हैं। ऐसे में अगर आप एमरॉल्ड पहनने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी के समय कुछ सावधानियां जरूर बरतें।
How to Buy Emerald: नीता अंबानी के ज्वेलरी का खास हिस्सा एमरॉल्ड यानी पन्ना होता है। उनके अमूमन हर ज्वेलरी में पन्ना का टच होता है। इससे आप पन्ना की कीमत समझ सकते हैं। एमरॉल्ड एक खास रत्न होता है जिसे खूबसूरती से ज्यादा लोग ज्योतिषीय नजरिए से पहनते हैं। इसकी चमक और रंग की वजह से भी लो काफी प्रभावित होते हैं। लेकिन बाजार में इसकी नकली और सिंथेटिक वर्जन भी खूब मौजूद हैं जिन्हें लोग असली समझकर लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। इसलिए जब भी आप एमरॉल्ड खरीदने जाएं तो कुछ सावधानी जरूर रखें। यहां कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसे फॉलो करके आप असली-नकली की पहचान कर सकते हैं।
1. रंग और चमक को गौर से देखें
असली एमरॉल्ड का रंग गहरा होता है। हालांकि वो एक समान नहीं होता। इसमें नेचुरल रंगत की हल्की-फुल्की धारियां दिख सकती हैं। अगर आपको कोई ऐसा एमरॉल्ड दिखाता है जो एक दम क्लीन और एकरंगी लगता है तो वो नकली होगा।
2. अंदर के इन्क्लूजन (Inclusions) जांचें
असली एमरॉल्ड के अंदर आपको कुछ छोटे-छोटे क्रैक्स या धब्बे दिखते हैं। इसे गार्डन कहा जाता है। इससे भी आप इसकी पहचान कर सकते हैं। जबकि नकली पन्ना पूरी तरह से अंदर में साफ दिखता है।
इसे भी पढ़ें: Green Stone Mangalsutra: ग्रीन स्टोन मंगलसूत्र के गोल्ड डिजाइन, सावन में लगेंगे सुंदर
3. थर्मल टेस्ट
नकली एमरॉल्ड को जब थोड़ी गर्मी दी जाती है तो उसमें दरारें आ सकती हैं या रंग बदल सकता है। वहीं, असली एमरॉल्ड संवेदनशील नहीं होता है। गर्मी का इसपर कोई असर नहीं दिखता।
4. लाइट टेस्ट करें
एमरॉल्ड की पहचान लाइट टेस्ट से भी किया जा सकता है। अगर इसमें टॉर्च की रोशनी डाली जाती है तो कभी हल्का रंग दिखाई देगा तो कभी गहरा। लेकिन नकली रत्न में आपको ये बदलाव नजर नहीं आएंगे।
नोट-
आप कहीं से भी एमरॉल्ड खरीदते हैं तो आईए (GIA) या आईजीआई (IGI) जैसे विश्वसनीय संस्थानों से प्रमाणित रत्न ही खरीदें। ये भी असली होने की गारंटी होती है।
इसे भी पढ़ें:20 Gram Gold Bangle Design: 4-5 में नहीं अब 2 तोले में बन जाएगा गोल्ड बैंगल, मजबूती इतनी की पोती तक पहनेगी कंगन
एमरॉल्ड की कीमत कितनी होती है?
सामान्य क्वालिटी वाले एमरॉल्ड की कीमत प्रति कैरेट-2 हजार रुपए तक होती है।
मध्यम क्वालिटी वाले एमरॉल्ड की कीमत प्रति कैरेट -10 हजार रुपए तक होती है।
वहीं हाई क्वालिटी एमरॉल्ड की कीमत प्रति कैरेट-60 हजार रुपए या उससे भी अधिक हो सकती है।
