MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • jewellery
  • How to Remove Holi Color: सोना-चांदी पर चढ़ गया होली का रंग? बिना नुकसान ऐसे करें साफ

How to Remove Holi Color: सोना-चांदी पर चढ़ गया होली का रंग? बिना नुकसान ऐसे करें साफ

How to remove holi color from jewelry: होली खेलते वक्त गोल्ड-ज्वेलरी सिल्वर ज्वेलरी में रंग चढ़ गया है और उतरने का नाम नहीं ले रहा जो जानें जूलरी से पक्का रंग कैसे छुटाएं। 

3 Min read
Author : Anshika Tiwari
Published : Mar 04 2026, 06:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
ज्वेलरी से होली का रंग कैसे निकाले ?
Image Credit : pinterest

ज्वेलरी से होली का रंग कैसे निकाले ?

होली का त्योहार बिना रंगों के अधूरा है। पहले रंगों में प्राकृतिक चमक होती हैं, जो आसानी से छूट जाते थे, लेकिन अब इनकी जगह कैमिकल ने ले ली है। गुलाल से लेकर हर्बल रंग भी मिलावट होती है। इतना ही नहीं, जब ये गोल्ड-ज्वेलरी पर पड़ जाए तो और मुश्किल होती है। आमतौर पर सूखे गुलाल में टैल्क, कॉर्नस्टार्च या सिलिक जैसे कण मिलाएं जाते हैं जो जूलरी के अंदर फंस जाते हैं और इन्हें रगड़ने से सोने-चांदी का आभूषण खराब हो सकता है। वहीं, गीले रंग में अम्लीय कैमिकल कण का इस्तेमाल होता है, जो कम कैरेट वाले सोने में कालापन पैदा करती है। अगर आपके इयररिंग या चेन कलर पड़ने से खराब हो चुकी है तो ये टिप्स काम आएंगे।

25
गोल्ड ज्वेलरी से होली का रंग कैसे हटाएं ?
Image Credit : pinterest

गोल्ड ज्वेलरी से होली का रंग कैसे हटाएं ?

24 कैरेट शुद्ध सोना होता है, इसलिए रंग ज्यादा रिएक्शन नहीं करता है। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी 22KT, 18KT, 14KT और 9KT ज्वेलरी होती है, इनमें तांबा, चांदी और जिंक भी होता है, जिस कारण ये जल्द प्रभावित होते हैं। वहीं, व्हाइट गोल्ड पर रोडियम की परत होती है, तेज केमिकल की परत से उतर सकती हैं। वहीं, रोज गोल्ड में तांबा ज्यादा होता है, जो रंग पड़ने से जल्दी काला पड़ सकता है।

  • एक बाउल में गुनगुना पानी लें
  • हल्का लिक्विड डिश सोफ मिलाएं
  • सोने के गहनों को 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें
  • धीरे-धीरे रंग छूटने लगेगा
  • इसके बाद नरम ब्रश से साफ करें
  • साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछें
  • 30-60 मिनट हवा में सूखने दें

नोट- गोल्ड ज्वेलरी से रंग निकालने के लए कभी भी अमोनिया, ब्लीच या तेज केमिकल का इस्तेमाल न करें, ये जूलरी और भी ज्यादा खराब कर सकती है।

35
चांदी के गहनों की सफाई कैसे करें ?
Image Credit : pinterest

चांदी के गहनों की सफाई कैसे करें ?

कैमिकल युक्त रंग पड़ने से 925 Silver Jewellery भी चमक खो देती है, क्योंकि इसमें सल्फर से रिएक्शन होता है। ऐसे में जब भी होली खेलें, उससे पहले जूलरी उतार दें। अगर रंग पड़ गया है तो इसे तरीके को अपनाएं।

  • एक कटोरे में एल्युमिनियम फॉयल बिछाएं
  • गरम पानी डालें
  • पानी में बेकिंग सोडा-थोड़ा नमक मिलाएं
  • गहनों को पानी में डालकर छोड़ दें
  • 5-10 मिनट बाद इसे निकालकर धो ले

नोट- अगर सिल्वर ज्वेलरी में मोती, पत्थर या स्टोन लगे हुए हैं तो ये तरीका बिल्कुल न अपनाएं।

ये भी पढ़ें- Holi Home Care: होली के बाद दीवारें नहीं होंगी खराब, बस पहले कर लें ये 5 तैयारी

45
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी साफ करने का तरीका
Image Credit : pinterest

ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी साफ करने का तरीका

Oxidised Jewellery काफी ज्यादा नाजुक होती है। इसे साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ये तरीका अपना सकती हैं

  • एक बाउल में ठंडा पानी लें
  • थोड़ा सा डिटर्जेंट मिलाएं
  • ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को भिगो दें
  • हल्के हाथ से साफ करें सूती कपड़े से पोंछे

नोट- ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी ज्यादा रगड़ने से खराब हो जाती है, इसे साफ करते वक्त नींबू या सिरका का यूज बिल्कुल मत करें।

55
होली का पक्का रंग कैसे छुड़ाएं ज्वेलरी से ?
Image Credit : pinterest

होली का पक्का रंग कैसे छुड़ाएं ज्वेलरी से ?

  • साफ-सफाई के साथ सजगता जरूरी है
  • होली खेलते वक्त ज्वेलरी न पहनें
  • ज्वेलरी पहन भी रहे हैं जो ट्रांसपेरेंट नेलपॉलिश की कोटिंग कर लें
  • पेट्रोलियम जेलरी का इस्तेमाल कर ज्वेलरी में रंग लगने से बचाया जा सकता है

ये भी पढ़ें- तेंदुलकर खानदान की बहू पर भारी पड़ीं सास! अंजलि के 'रॉयल लुक' ने सानिया चंडोक के मॉडर्न अवतार को दी मात

Holi के रंग गहनों को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है, खासकर चांदी और Rose Gold Jewellery को। इन्हें साफ करने के लिए हल्का गुनगुना पानी और साबुन ही सबसे सुरक्षित तरीका है। अगर गहनों में मोती, ओपल या रत्नों का काम है तो घरेलू उपाय करने की बजाय सुनार से साफ कराएं।

About the Author

AT
Anshika Tiwari
अंशिका तिवारी। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर लाइफ स्टाइल और यूटिलिटी बीट पर काम कर रही हैं। बीए डिग्री और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा प्राप्त है। लाइफस्टाइल, नेशनल, यूटिलिटी, इंटरटेनमेंट, वायरल और जियो पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें लिखने में दिलचस्पी है। पूर्व में इन्होंने इंडिया पब्लिक और जनमत जैसे लोकल चैनल्स में किया हुआ है। इनके पास फील्ड रिपोर्टिंग और एंकरिंग का भी अनुभव है। इनसे आप anshika.tiwari@asianetnews.in माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
ज्वेलरी डिजाइन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कम दाम में भारी स्टाइल, चुनें 925 सिल्वर बैंगल+ब्रेसलेट डिजाइन
Recommended image2
Silver Chain Bracelet: क्लासी-चिक अंदाज के लिए 6 परफेक्ट सिल्वर ब्रेसलेट
Recommended image3
Silver Sapphire Earrings: चांदी की चमक के साथ नीलम की नक्काशी, चुनें सिल्वर सफायर इयररिंग्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved