Natural Wooden Mala: नेचुरल वुडन माला चंदन, तुलसी, नीम और नेचुरल लकड़ियों से तैयार की जाती है। ये मेडिटेशन, योग और ट्रेडिशनल स्टाइलिंग के लिए काफी ट्रेंड में है।

Natural Wooden Mala Necklace: अगर आप मेडिटेशनल या नेचुरल एक्सेसरीज पसंद करते हैं, तो नेचुरल वुडन माला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। ये लकड़ी के मनकों से बना नेकलेस या माला होती है, जिसे आध्यात्मिक प्रैक्टिस, ध्यान और फैशन एक्सेसरी के रूप में पहना जाता है। आमतौर पर ये चंदन, तुलसी, नीम, रुद्राक्ष या अन्य नेचुरल लकड़ियों से तैयार की जाती है। इसकी हल्की खुशबू और पारंपरिक लुक लोगों को काफी अट्रैक्टिव करते हैं। आइए जानते हैं इसकी खासियत और कुछ ट्रेंडी डिजाइंस।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वुडन माला की खासियत

चंदन, तुलसी, नीम और रुद्राक्ष जैसी लकड़ियों से बनी मालाएं अपनी हल्की सुगंध और बनावट के लिए पसंद की जाती हैं। कई लोग इन्हें ध्यान और योग के दौरान पहनते हैं क्योंकि इससे मन को शांत और रिलैक्स महसूस करने में मदद मिल सकती है। कई जगह इन्हें पेन रिलीफ के लिए भी पहना जाता है।

और पढे़ं- Necklace Designs: गोल्ड से भी सुंदर लगेंगे नेकलेस डिजाइंस, यहां से खरीदें 500 के अंदर खूबसूरत हार

वैदिक हेरिटेज वुडन माला

इस तरह की माला में कई वुडन बीड्स को लाल धागे में पिरोया जाता है। इसका ट्रेडिशनल और आध्यात्मिक लुक काफी अट्रैक्टिव होता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ये लगभग ₹300 के अंदर मिल जाती है। इसे हर्बल और नेचुरल लकड़ी से तैयार किया जाता है, जिससे यह मेडिटेशन और डेली वियर के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

सिंगल बीड वुडन माला

सिंगल बीड डिजाइन वाली वुडन माला सिंपल और मिनिमल लुक पसंद करने वालों के लिए अच्छी रहती है। लाल धागे और बड़े लकड़ी के मनके वाली ये माला कैजुअल और ट्रेडिशनल दोनों लुक्स के साथ अच्छी लगती है।

डबल बीड वुडन माला

डबल बीड डिजाइन वाली वुडन माला देखने में थोड़ी हैवी और चंकी लगती है। इसमें दो लेयर या बड़े आकार के मनकों का यूज किया जाता है, जिससे इसका लुक और भी यूनिक बन जाता है। इसे योग, ध्यान या एथनिक आउटफिट्स के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. वुडन माला किस लकड़ी से बनाई जाती है?

आमतौर पर चंदन, तुलसी, नीम, रुद्राक्ष और नेचुरल लकड़ियों से बनाई जाती है।

2. क्या वुडन माला रोजाना पहनी जा सकती है?

हां, यह हल्की और आरामदायक होती है, इसलिए इसे रोजाना पहना जा सकता है।

3. क्या वुडन माला मेडिटेशन में उपयोग की जाती है?

हां, योग, ध्यान और जप के दौरान वुडन माला का उपयोग कर सकते हैं।