Sliver Chain Designs: इस रक्षाबंधन आप अपनी बहन को सिल्वर चेन गिफ्ट कर सकते हैं। 6-8 ग्राम में सिल्वर के ट्रेंडी चेन मिल रहे हैं जो गोल्ड की खूबसूरती को भी मात दे रहे हैं। 

Sliver Chain Designs Fashion: रक्षाबंधन सिर्फ एक राखी का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते का सबसे प्यारा जश्न है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसे प्यार, आशीर्वाद और उपहार देता है। अगर आप इस बार कुछ खास देना चाहते हैं लेकिन सोने (गोल्ड) की कीमतें बजट से बाहर हैं, तो सिल्वर चेन (चांदी की चेन) एक परफेक्ट और स्टाइलिश ऑप्शन हो सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बजट फ्रेंडली सिल्वर के खूबसूरत डिजाइंस आप यहां देख सकते हैं-

लीफ पैटर्न सिल्वर चेन विद पर्ल 

लीफ पैटर्न में बने सिल्वर चेन में व्हाइट और रेड पर्ल ऐड किया गया है। सिल्वर चेन के ये डिजाइंस एथनिक आउटफिट के साथ-साथ वेस्टर्न ड्रेस पर भी परफेक्ट लगेंगे। 6-8 ग्राम में आपको इस तरह के खूबसूरत चेन मिल जाएंगे।

नग सिल्वर चेन 

सिंपल लेकिन क्लासिक लुक के लिए आप इस तरह के सिल्वर चेन खरीद सकती हैं। यहां पर नग लगे दो डिजाइंस दिखाए गए हैं। एक डिजाइन सिल्वर में हैं। वहीं दूसरे पर गोल्ड प्लेटिंग की गई है। 5 ग्राम के अंदर आप इस चेन को खरीद सकती हैं। जिसकी कीमत 4 हजार के अंदर होगी। 

सिंपल प्लेन सिल्वर चेन 

डेली वियर के लिए ये सिल्वर चेन परफेक्ट हैं। प्लेन डिजाइन वाले सिल्वर चेन आप थोड़ा हैवी लें। ये क्लासिक लगते हैं। आप चाहें तो इसमें पेडेंट भी जोड़ सकती हैं।

मॉर्डन सिल्वर चेन 

प्लेन चेन की जगह इस में थोड़ा सा ट्विस्ट ऐड कर दिया जाता है। जिसकी वजह से ये और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। यहां पर सिल्वर चेन के दो डिजाइंस दिए गए हैं जिसमें वी शेप पेंडेंट लगाया गया है। डेली वियर के लिए आप इस तरह के डिजाइंस भी चुन सकते हैं। बहन को देने के लिए यह परफेक्ट गिफ्ट है।

फ्यूजन चेन डिजाइंस

आजकल की यंग लड़कियां फ्यूजन चेन डिजाइंस ज्यादा पहनना पसंद कर रही हैं। क्रॉप टॉप हो या फिर शर्ट वो इस तरह के खूबसूरत चेन के साथ लुक को पूरा कर रही है। कलरफुल पर्ल के साथ चेन काफी स्मार्ट लुक क्रिएट करने में हेल्प करता है।स्टाइल स्टेटमेंट के लिए आप भी इस चेन को खरीदें।

सिल्वर चेन कहां से खरीदें?

आप ऑनलाइन साइट्स जैसे Tanishq, BlueStone, CaratLane, Giva, और Amazon, Flipkart से भरोसेमंद ब्रांड्स की चांदी की चेन खरीद सकते हैं। साथ ही लोकल ज्वेलर्स के पास भी आजकल ट्रेंडी सिल्वर कलेक्शन मिल जाता है।