Gold Stone Pendant Mangalsutra Design: जींस, कुर्ती या ऑफिस वियर, हर आउटफिट के साथ मैच करेंगे ये स्टोन पेंडेंट गोल्ड मंगलसूत्र। मॉडर्न लुक के लिए बेस्ट, हल्के और ट्रेंडी डिजाइन्स।
मंगलसूत्र अब सिर्फ ट्रेडिशनल नहीं, बल्कि फैशन स्टेटमेंट भी बन गया है। खासकर जब बात हो जींस, कुर्ती, शर्ट या ऑफिस वियर की, तब हल्के और स्टोन पेंडेंट वाले गोल्ड मंगलसूत्र हर महिला को मॉडर्न मैमसाहब जैसा लुक देते हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि आपका मंगलसूत्र हर आउटफिट के साथ मैच करे और आपको दे मॉडर्न मैमसाहब जैसा लुक, तो इन स्टोन पेंडेंट गोल्ड मंगलसूत्र डिजाइंस में से कोई भी चुनें। ये हल्के, ट्रेंडी, अफोर्डेबल और लॉन्ग लास्टिंग होते हैं। यहां जानें 4 बेस्ट स्टोन गोल्ड मंगलसूत्र डिजाइंस, जो आपकी वॉर्डरोब में जरूर होने चाहिए।
1. सिंगल स्टोन पेंडेंट मंगलसूत्र
सिंगल स्टोन पेंडेंट वाला मंगलसूत्र सिंपल और एलिगेंट लगता है। इसमें गोल्ड चेन के बीच छोटा सा गोल स्टोन पेंडेंट होता है, जो टी-शर्ट या कुर्ती के साथ बहुत सुंदर दिखता है। अगर आप रोजमर्रा की लाइफ में हल्का मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं तो ये बेस्ट रहेगा। ऑफिस, कॉलेज या मार्केट, ये हर जगह आपको मिनिमल और ग्रेसफुल लुक देगा।
और पढ़ें - डीप नेक पर पहनें सेमी लेंथ मंगलसूत्र, उभरकर दिखेगी सुंदरता

2. मल्टी स्टोन विथ डबल चेन मंगलसूत्र
अगर आपको थोड़ा हेवी लुक चाहिए तो मल्टी स्टोन डबल चेन मंगलसूत्र ट्राय करें। इसमें गोल्डन डबल चेन और उसके बीच में मल्टीपल छोटे व्हाइट स्टोन पेंडेंट लगे होते हैं। यह मंगलसूत्र जींस और कुर्ती दोनों के साथ मैच करता है। शादी के बाद नई-नई बहुओं के लिए भी ये परफेक्ट है क्योंकि इससे लुक ट्रेडिशनल और स्टाइलिश भी रहता है।
3. हार्ट शेप स्टोन पेंडेंट मंगलसूत्र डिजाइन
हार्ट शेप स्टोन पेंडेंट वाला मंगलसूत्र आजकल लड़कियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। खासकर यंग वाइफ्स के बीच ये डिजाइन ट्रेंड में है। इसकी गोल्डन चेन के बीच छोटा हार्ट शेप पेंडेंट होता है जिसमें स्टोन लगे होते हैं। जींस-टॉप या इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस पर ये डिजाइन आपको देगा क्यूट और लविंग लुक।
और पढ़ें - बोरिंग डिजाइनों को कहें बाय-बाय, बनवाएं मॉडर्न और यूनिक मंगलसूत्र

4. कलरफुल स्टोन मंगलसूत्र डिजाइन
अगर आपको अपने लुक में थोड़ा कलर चाहिए तो कलरफुल स्टोन मंगलसूत्र चुनें। इसमें रेड, ग्रीन, ब्लू, पिंक जैसे कलरफुल स्टोन लगे होते हैं जो प्लेन आउटफिट को भी रिच लुक दे देते हैं। खासकर व्हाइट कुर्ती या ब्लैक टॉप के साथ ये कलरफुल स्टोन मंगलसूत्र बहुत प्यारा लगता है। सावन, तीज, करवा चौथ जैसे त्योहारों के लिए भी ये बेस्ट ऑप्शन है।
