- Home
- Lifestyle
- jewellery
- Kamarband Designs: 2 इंच पलती दिखेगी कमर, टाइट फिटिंग में पहनें 5 गोल्ड+सिल्वर कमरबंद
Kamarband Designs: 2 इंच पलती दिखेगी कमर, टाइट फिटिंग में पहनें 5 गोल्ड+सिल्वर कमरबंद
Silver and Gold Stylish bridal kamarband designs latest : एक सही कमरबंद आपकी सादा साड़ी को भी लखटकिया बना सकता है। चाहे गोल्ड का रॉयल लुक हो या सिल्वर का मॉडर्न टच, ये 5 डिजाइंस हर फेस्टिव और वेडिंग सीजन में काम आएंगे।

2 इंच पलती दिखेगी कमर, टाइट फिटिंग में पहनें 5 गोल्ड+सिल्वर कमरबंद
नरश्मिका मंदाना की वेडिंग फोटोज हर तरफ छाई हुई हैं। उन्होंने अपनी वेडिंग में सिर से लेकर पांव तक गोल्ड जूलरी पहनी। चाहे इयररिंग हो, मांगटीका, गोल्ड चोकर, रानीहार, बाजूबंद, चूड़ियां या कमरबंद हर एक चीज रियल गोल्ड की थी। सबसे ज्यादा ध्यान उनके खूबसूरत लेयरिंग गोल्ड कमरबंध ने खींचा। आप भी चाहें तो इस शादी सीजन साड़ी के साथ कमरबंद पहनकर अपने लुक को लाख रुपए का बना सकती हैं। देखिए सादा साड़ी कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती, लेकिन कई बार लुक थोड़ा सिंपल लग सकता है। ऐसे में एक खूबसूरत गोल्ड या सिल्वर कमरबंद आपके पूरे आउटफिट को रॉयल और लखटकिया बना सकता है। आजकल गोल्ड और सिल्वर दोनों में कमरबंद के ऐसे डिजाइंस आ रहे हैं जो वेडिंग, फेस्टिव और यहां तक कि पार्टी लुक में भी चार चांद लगा देते हैं। यहां देखें 5 ट्रेंडिंग गोल्ड और सिल्वर कमरबंद डिजाइंस।
ट्रेडिशनल टेंपल गोल्ड कमरबंद डिजाइन
अगर आप साउथ इंडियन या रॉयल लुक चाहती हैं, तो टेंपल वर्क वाला गोल्ड कमरबंद बेस्ट है। इसमें लक्ष्मी या फ्लोरल मोटिफ डिजाइनके साथ चौड़ा और हैवी पैटर्न मिल जाएगा। ये कांजीवरम या सिल्क साड़ी के साथ शानदार लगता है। शादी या रिसेप्शन के लिए ये परफेक्ट है। आप इससे सादा साड़ी को ब्राइडल टच दे सकती हैं।
मल्टी-लेयर सिल्वर चेन कमरबंद
अगर आप लाइटवेट और मॉडर्न स्टाइल चाहती हैं तो मल्टी-लेयर चेन डिजाइन चुनें। पतली 2-3 चेन लेयर्स और मिनिमल चार्म्स वाली ऐसी मल्टी-लेयर सिल्वर चेन कमरबंद शानदार चॉइस है। जॉर्जेट या शिफॉन साड़ी के साथ ये शानदार लगेगा। ये पार्टी लुक के लिए परफेक्ट है। ये स्लिम वेस्टलाइन को हाइलाइट करता है।
सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड बोहो स्टाइल
सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड कमरबंद आजकल यंग गर्ल्स में काफी ट्रेंड में है। इसमें जालीदार या कॉइन डिजाइन खूब मिल जाएंगे। आप अपने बजट के हिसाब से हल्का लेकिन स्टाइलिश ऑप्शन इसमें ले सकती हैं। ये कॉटन, लिनेन या प्रिंटेड साड़ी के साथ जंचेगा। फेस्टिव और हल्दी फंक्शन के लिए ये बेस्ट है। साथ ही इंडो-वेस्टर्न लुक में भी फिट रहेगा।
गोल्ड बीड्स डिटेल कमरबंद डिजाइन
गोल्ड चेन और गोल्ड बीड्स कॉम्बिनेशन हमेशा क्लासी लगता है। सेंटर में पेंडेंट स्टाइल डिजाइन वाला ऐसा फैंसी गोल्ड बीड्स डिटेल कमरबंद डिजाइन एकदम शानदार डिजाइन है। पूरे लुक में जाती हुई चेन की डिटेलिंग पेस्टल या नेट साड़ी के साथ परफेक्ट लगती है। आप इसे एंगेजमेंट या फंक्शन में एलिगेंट लुक के लिए चुनें। ये ज्यादा हैवी नहीं, लेकिन रिच फील देगा।
कुंदन स्टोन वर्क सिल्वर कमरबंद
फेस्टिव सीजन के लिए कुंदन स्टोन वर्क कमरबंद बेहद खूबसूरत लगता है। आप सिल्वर या गोल्ड पॉलिश में इसे बनवा सकती हैं। इसमें रेड, ग्रीन या व्हाइट स्टोन वर्क के साथ ट्रेडिशनल पेंडेंट डिजाइन चुनें। ये आपकी ब्राइडल साड़ी के साथ रॉयल टच देगा। ये शादी-ब्याह में ग्रैंड लुक देगा और फोटो में बेहद अट्रैक्टिव लगेगा।