10 Bollywood song for Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर अगर आप कान्हा जी या राधा पर कोई बॉलीवुड गाने की तलाश कर रहे हैं, तो इन डांस नंबर से आइडिया ले सकते हैं और इस तरह की डांस स्टेप तैयार कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क: श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 6 और 7 सितंबर को मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चों के लिए कोई अच्छे बॉलीवुड सॉन्ग की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें इन गानों पर डांस करवा सकते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वह किसना है

साल 2004 में आई विवेक ओबरॉय की फिल्म किसना का गाना वह किसना है बच्चों को जन्माष्टमी पर डांस करने के लिए एक बहुत ही प्यारा गाना है।

YouTube video player

राधा कैसे न जले

लगान फिल्म का गाना राधा कैसे न जले जन्माष्टमी पर जरूर प्ले किया जाता है। ऐसे में आप इस पर कपल डांस करवा सकते हैं।

YouTube video player

बड़ा नटखट है कृष्ण कन्हैया

फिल्म अमर प्रेम का गाना बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया क्या करें यशोदा मैया भी जन्माष्टमी पर डांस करने के लिए बहुत ही अच्छा गाना है।

YouTube video player

मच गया शोर सारी नगरी में

जन्माष्टमी पर अगर आप तड़कते-भड़कते गाने पर डांस करना चाहते हैं, तो खुद्दार फिल्म का गाना मच गया शोर सारी नगरी रे भी एक बेहतरीन सॉन्ग है।

YouTube video player

राधा सॉन्ग

स्टूडेंट ऑफ द ईयर का गाना देसी राधा भी जन्माष्टमी पर डांस करने के लिए एक बेहतरीन सॉन्ग है, जिस पर आप अपनी बच्ची को राधा बनाकर उससे डांस करवा सकते हैं।

YouTube video player

गो गो गोविंदा

2012 में आई फिल्म ओ माय गॉड में प्रभु देवा और सोनाक्षी सिन्हा पर गो गो गो गोविंदा गाना फिल्माया गया था, जो डांस करने के लिए बहुत ही शानदार गाना है।

YouTube video player

मैया यशोदा यह तेरा कन्हैया

फिल्म हम साथ साथ हैं का गाना मैया यशोदा यह तेरा कन्हैया भी बच्चियों के डांस करने के लिए बहुत ही प्यारा गाना है।

YouTube video player

मोहे पनघट पर नंदलाल छेड़ गयो रे

अगर आप जन्माष्टमी पर इंडियन क्लासिकल डांस करना चाहती हैं, तो मुग़ल-इ-आज़म का गाना मोहे पनघट पर नंदलाल छेड़ गयो रे भी प्रिपेयर कर सकती हैं।

YouTube video player

कान्हा सो जा जरा

फिल्म बाहुबली का गाना कान्हा सो जा जरा भी जन्माष्टमी पर डांस करने के लिए एक बेहतरीन डांस नंबर है।

YouTube video player

गोविंदा आला रे आला

कृष्ण जन्माष्टमी पर डांस करने के लिए गोविंदा आला रे आला गाना भी बहुत शानदार है। इस पर आप ग्रुप डांस बच्चों को तैयार करवा सकते हैं।

YouTube video player

और पढ़ें- जन्माष्टमी फैंसी ड्रेस आइडिया: बच्चों को इस तरह बनाएं क्यूट राधा-कृष्ण