Girls Cotton Coord Set Under 500: गर्मियों में 10 साल की बेटी के लिए ₹500 के अंदर बेस्ट कॉटन को-ऑर्ड सेट ढूंढ रही हैं? यहां जानिए 4 कूल, कंफर्टेबल और स्टाइलिश को-ऑर्ड सेट आइडियाज जो समर में देंगे परफेक्ट लुक।

गर्मियों में बच्चों को कंफर्टेबल फील कराने के लिए 500 के अंदर बेहतरीन को-ऑर्ड सेट खरीद सकते हैं। कॉटन के को-ऑर्ड सेट जहां फैंसी लुक देते हैं, वहीं शरीर को राहत भी मिलती हैं। आपको ऑनलाइन मिंत्रा, अमेजन, मीशो आदि वेबसाइट में ऐसे को-ऑर्ड सेट 300 से 500 रु की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे। अगर बजट ज्यादा है, तो आप हजार रुपये के अंदर डिफरेंट डिजाइन के को-ऑर्ड सेट खरीद सकते हैं। जानिए 10 साल की लड़कियों के लिए लेटेस्ट को-ऑर्ड सेट डिजाइन के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फ्लोरल प्रिंट कॉटन को-ऑर्ड सेट

गर्मी में फ्लोरल प्रिंट हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। आपको ऐसे को-ऑर्ड सेट में छोटे के साथ बड़े प्रिंट वाले फूलों के डिजाइन खरीद सकती हैं। इसमें आप हॉफ स्लीव्स से लगाकर इलास्टिक शॉर्ट्स या पेंट्स खरीद सकते हैं। गर्मियों में हल्के पेस्टल कलर जैसे कि मिंट ग्रीन, येलो, पिंक आदि का चुनाव करना चाहिए। ऐसे कलर और फैब्रिक न सिर्फ बच्चे को फ्रेश फील कराएंगे बल्कि खेलने के दौरान भी कंफर्टेबल फील होगा।

स्ट्राइप्स प्रिंट को-ऑर्ड सेट

फ्लोरल प्रिंट से हटकर अलग को-ऑर्ड सेट खरीदना चाहते हैं, तो आप स्ट्राइप्ड प्रिंट को चुन सकते हैं। स्ट्राइप्ड कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते और बच्चे ऐसे सेट पहनकर काफी स्मार्ट लगते हैं। आप वर्टिकल या फिर होरिजेंटल स्ट्राइप्स चुन सकते हैं। इसमें भी आपको हॉफ स्लीव टॉप्स के साथ स्लीवलेस डिजाइन मिल जाएंगे। आउटिंग या फैमिली फंक्शन में ऐसे सेट सुंदर दिखते हैं।

और पढ़ें: Plazo Skirt Design: स्कर्ट प्लाजो के ट्रेंडी डिजाइन, गर्मी में हर कुर्ते पर लगेंगे कमाल

कार्टून प्रिंट कॉटन सेट

आप गर्ल्स के लिए उनके फेवरेट कार्टून कैरेक्टर वाले को-ऑर्ड सेट खरीद सकते हैं। इनमें आपको फ्रंट में कार्टून प्रिंटेड शर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स या केप्री मिल जाएंगी। यह न सिर्फ गर्ल्स को क्यूट और फन लुक देंगी बल्कि रोजाना पहनने के लिए भी बेस्ट होते हैं। तो 500 के अंदर कार्टून प्रिंट वाले बेहतरी को-ऑर्ड सेट खरीदें।

सॉलिड कलर कॉटन को-ऑर्ड सेट

को-ऑर्ड सेट में अगर आपको प्रिंट नहीं चाहिए और क्लासी लुक भी चाहते हैं, तो सॉलि़ड कलर के सेट बेस्ट ऑप्शन रहेंगे। ऐसे को-ऑर्ड सेट में एक ही रंग का टॉप और बॉटम होता है। आप ऐसे सेट में ब्राइट कलर जैसे रेड, ब्लू, ऑरेंज या मैच एंड मिक्स कलर चुन सकते हैं। गर्मियों में हमेशा कॉटन फैब्रिक ही चुनें, जिससे कि बच्चों को कम गर्मी लगे।

और पढ़ें: Handsfree Saree: पल्लू संभालने का झंझट होगा खत्म, पहनें 6 हैंडफ्री साड़ी