Independence Day Society Dcoration: 15 अगस्त पर बिल्डिंग सोसाइटी के पार्क को तिरंगा थीम में सजाएं। फूलों, रंगोली, ट्राईकलर बैकड्रॉप, फोटो कॉर्नर और स्टेज डेकोरेशन से पार्क को खूबसूरत बनाएं।
15 अगस्त के दिन सिर्फ स्कूल या ऑफिस में ही स्वतंत्रता दिवस का सेलिब्रेशन नहीं होता बल्कि रेसिडेंस सोसाइटी में भी कार्यक्रम किए जाते हैं। अगर आपकी सोसाइटी में भी 15 अगस्त का कार्यक्रम होने वाला है, तो इसे आप देशभक्ति की थीम में आसानी से सजा सकते हैं। पार्क में तिरंगा फहराने वाली जगह पर डेकोरेशन करने के साथ ही बच्चों के लिए स्टेज, फोटो कॉर्नर आदि से इंडिपेंडेंस डे फेस्टिवल लुक रेडी करें।
तिरंगे के आसपास फूलों की सजावट
बिल्डिंग आर जिस स्थान पर तिरंगा को फहराया जाना है, आप वहां पर गेंदे और सफेद फूलों से सजावट कर सकते हैं। हरी घास के ऊपर गेंदे और सफेद फूल की सजावट तिरंगा लुक देगी। फूलों को जमीन पर गोल बॉर्डर की तरह सजाएं। तिरंगे पर किसी भी तरीके का डेकोरेटिव आइटम लगाने की भूल न करें।
सुंदर फोटो स्टेज बैकड्रॉप
सेल्फी के इस दौर में आपको सजावट के दौरान सुंदर फोटो या स्टेज बैकग्राउंड भी रेडी करना चाहिए। इसमें केसरिया, सफेद और हरे रंग के पेपर, फ्लावर, फैब्रिक ट्रैप या रिबन का यूज किया जा सकता है। आप इसमें इंडिया, इंडिपेंडेंस डे या फिर जय हिंद शब्दों को लिखकर भी डेकोरेट कर सकते हैं। यह दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं।
पार्क में बनाए रंगोली
आप पार्क के सेंटर के हिस्से पर बड़ी रंगोली बना सकते हैं। इसमें तिरंगा की तीन रंगों के साथ फूल और पत्तियों और अशोक चक्र बनाएं। यह पैटर्न दिखने में काफी खूबसूरत लगेगा। ध्यान रखें कि रंगोली तिरंगे के ठीक नीचे या उसके संपर्क में आए।
तिरंगा थीम से सजाएं स्टेज
आप बच्चों के कार्यक्रम के लिए तिरंगा थीम में स्टेज भी सजा सकती हैं। बच्चे स्टेज में डांस, कविता, भाषण या फिर देशभक्ति के गीतों का कार्यक्रम पेश करते हैं। ऐसे में अगर सुंदर स्टेज सजा होगा, तो फोटो भी बेहद सुंदर आएंगी। केसरिया, सफेद और हरे फैब्रिक ड्रेप के साथ पेपर फ्लावर या फिर लाइटिंग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
और पढ़ें: Independence Day Decoration Ideas: इस 15 अगस्त घर को दें तिरंगे का रंग, ट्राई करें ये 7 DIY आइडिया
