- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- 19th world twins festival: ट्विंस फेस्टिवल में भारत का जलवा, वैश्विक मंच में छायी जुड़वा सिस्टर्स
19th world twins festival: ट्विंस फेस्टिवल में भारत का जलवा, वैश्विक मंच में छायी जुड़वा सिस्टर्स
19th world twins festival: चीन में 19वें अंतरराष्ट्रीय जुड़वा महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में भोपाल के 10 ट्विंस जोड़ों ने हिस्सा लिया। महोत्सव में नृत्य के साथ ही परिधान और भारत की रंग बिरंगी परंपराओं को प्रस्तुत किया गया।

चीन के युन्नान प्रांत के मोजियांग में 19वें अंतरराष्ट्रीय ट्विन्स फेस्टिवल में 10 ट्विंस जोड़ों ने भारत देश का प्रतिनिधित्व कर भारत का नाम रोशन किया। 20 देशों के 200 से अधिक जुड़वा जोड़े इस महोत्सव में शामिल हुए।सभी ने भारत की समृद्ध संस्कृति को प्रस्तुत किया।

चीन के जुड़वा महोत्सव में भारत के साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया, नाइजीरिया युगांडा, नेपाल, श्रीलंका समेत दुनिया भर के ट्विंस ब्रदर-सिस्टर शामिल हुए। इन सभी की उपस्थिति ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। महोत्सव के दौरान ग्रैंड ट्विंस परेड का भी आयोजन किया गया।
इंडियन टीम ने अपनी रंग-बिरंगी पोशाक से सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में अनुज खरे और अभिषेक खरे ने देश की विविधता को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न राज्यों की पोशाक पहनीं।
महोत्सव में साड़ी का भारतीय साड़ी का जलवा भी देखने को मिला।ऋद्धि और सिद्धि सतपुते ने 9 गज की महाराष्ट्रीयन साड़ी के साथ पगड़ी पहनकर लोगों के दिल में जगह बनाई। मंजरी और मयूरी अरोड़ा ने भी राजस्थानी पोशाक पहन लोगों का मन जीत लिया।
ऋद्धि और सिद्धि सतपुते को Most Energetic Dance अवॉर्ड बॉलीवुड संग क्लासिक गरबा स्टेप्स के लिए दिया गया। वहीं मंजरी और मयूरी को "Best Classical Performance' अवॉर्ड दिया गया। ओनी-ओन्स मल्होत्रा, नित्या-निश्चय खडोडे ने भी अपनी वाइब्रेंट अटायर से महोत्सव की शान बढ़ा दी।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

