Best Ways to Get Rid of Pigeons: कबूतरों से परेशान? जानें 3 आसान हैक्स जिससे जुगाड़ में होगी बालकनी और छत में कबूतरों की नो एंट्री। यूट्यूबर पूनम देवनानी ने बताया कि कैसे आप घर पर जुगाड़ से कबूतरों की एंट्री बैन कर सकते हैं।
Home Remedies to Get Rid of Pigeons: यह समस्या हर शहर के घरों में बहुत आम है, कबूतरों के पंख, गंदगी और लगातार बैठने से होने वाली परेशानी। बालकनी, खिड़कियों और एसी के ऊपर कबूतर बैठते हैं, घोंसले बनाते हैं और जगह को गंदा कर देते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि बिना किसी नुकसान पहुंचाए, सिर्फ कुछ आसान ट्रिक्स से आप उन्हें अपने घर से दूर रख सकते हैं। यहां दिए गए ये 3 हैक्स न सिर्फ कारगर हैं, बल्कि बेहद सस्ते में तुरंत असर भी दिखाते हैं।

1. सीडी या DVD से भागेंगे कबूतर
पुरानी सीडी या DVD कबूतरों को भगाने का सबसे आसान और बिना खर्च वाला जुगाड़ है। जैसे ही हवा चलेगी, सीडी सूरज की रोशनी को रिफ्लेक्ट करती है और चमकीली किरणें चारों तरफ फैलती हैं।
कबूतर ऐसे रिफ्लेक्शन से डर जाते हैं, इसलिए वे उस जगह बैठने से बचते हैं। बस एक-दो सीडी को धागे से बांधें और उन्हें उस जगह टांग दें जहां कबूतर अक्सर बैठते हैं, खिड़की ग्रिल, छज्जा या AC यूनिट में इसे टांगे।
इसे भी पढ़ें- कटे हुए फल नहीं होंगे खराब, जानें मक्खियों को दूर भगाने के आसान तरीके
2. एल्यूमीनियम फॉयल से भगाएं कबूतर
- अगर आपके पास सीडी नहीं है तो सिर्फ एल्यूमीनियम फॉयल भी उसी तरह काम करता है। फॉयल का चमकदार हिस्सा रोशनी रिफ्लेक्ट करता है और उसके हल्के-हल्के हिलने से कबूतर परेशान होकर दूर रहते हैं।
- आप इसे स्ट्रिप्स की तरह काटकर बालकनी में टांग सकते हैं या ग्रिल पर लपेटकर भी लगा सकते हैं।
- यह तरीका बजट फ्रेंडली है और दिखने में भी साफ-सुथरा है।
3. काले पॉलीथीन से भगाएं कबूतर
- कबूतरों को कौए से स्वाभाविक तौर पर डर लगता है। इसीलिए आप घर में ही एक कौए जैसी नकली आकृति बना सकते हैं।
- काले पन्नी में कागज या कपड़ा भरकर उसे कौए के आकार जैसी लंबी आकृति में बांधें और बालकनी में टांग दें।
- काले पन्नी के जगह आप प्लास्टिक की उल्लू भी टांग सकते हैं।
- हवा में हिलती ये आकृति कबूतरों को कंफ्यूज करती है, जिससे वे इसे असली कौवा समझकर उस जगह से दूर रहते हैं।
- यह तरीका बेहद असरदार है।
इसे भी पढ़ें- पानी और एल्युमिनियम फॉइल से आजमाएं हैक्स, घर में मच्छर-मक्खी की एंट्री हो जाएगी बैन
