Mehndi Design: 2026 में 3d वर्क का क्रेज ! 5 आसान मेहंदी डिजाइन
Girl Mehndi Design 2026: नए साल के साथ फैशन भी अपग्रेड करें। यहां देखें 3d मेहंदी के लेटेस्ट और आसान डिजाइन, जो 12 महीने ट्रेंड में रहेंगे। आप भी सरल और आसान पैटर्न चाहती हैं तो गैलरी देखें।

मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन
दुनियाभर में नया साल हर्षो-उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। तारीख बदलने के साथ फैशन भी बदल जाता है। वैसे तो अरेबिक-फ्लोरल और मांडला आर्ट मेहंदी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, लेकिन 2026 के साथ 3D Mehndi Design की डिमांड बढ़ रही है। आज हम आपके लिए ऐसे 5 पैटर्न लेकर आए हैं जो झटपट लग जाती हैं और हाथों को सुंदर लुक भी देती हैं।

अरेबिक 3डी मेहंदी
तस्वीर में दो अलग तरीके की मेहंदी हैं। जहां पहली मेहंदी डिजाइन फुल फ्लोरल जाल पैटर्न पर है। कलाई से लेकर उंगलियों तक गुलाब के फूलों से जाल सा थ्री डी लुक दिया गया है, ये हाथों को भरा और मॉर्डन दिखाती है।
क्रिस क्रॉस रोज मेहंदी
कलाई को उभार देते हुए क्रिस-क्रॉस मेहंदी डिजाइन सिंपल होकर भी भरवा पैटर्न के लिए बेस्ट है। कलाई पर गुलाब के फूल बने हैं। साथ में तिरछी लाइनों वाली क्रिसक्रॉस डिजाइन जालनुमा लुक दे रही है।
ज्वेलरी मेहंदी न्यू डिजाइन
Back Hand Mehndi के लिए ज्वेलरी स्टाइल वाला ये पैटर्न परफेक्ट है। इसमें झुमका-गहना जैसी डिजाइन क्रिएट करते हुए गोलाकार फूल बनाया गया है। फिंगर पर ग्रिड वर्क इसे और भी खूबसूरत बना रहा है।
स्मॉल हैंड मेहंदी डिजाइन
फूल और नेट व्रेस्ट पर ऐसी मेहंदी मोटी कलाइयों पर गॉर्जियस लगती है। चौड़ी पट्टी, हथेली के किनारों पर बारीक कटवर्क जाल पैटर्न ट्रेडिशन-मॉर्डन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
ये भी पढ़ें- Best Mehndi Design Simple: नए साल पर हाथों में भरे रंग, सिंपल मेहंदी डिजाइन
पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन
2026 में मिनिमल और एस्थेटिक पैटर्न पर पाकिस्तानी मेंहदी डिजाइन ट्रेंड में रहेगी। इसमें आउटलाइनिंग का यूज किया जाता है ताकि मेहंदी भड़कीली दिखे। दोनों पैटर्न पर मांडला आर्ट से इंस्पायर्ड है। मेहंदी लगाना जानती हैं तो इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
ये भी पढ़ें- 5 मिनट से ज्यादा नहीं लगेगा समय, झटपट लगा लें ये 6 इंस्टेंट मेहंदी
3D लोटस मेहंदी डिजाइन
3डी लुक देते हुए आप बड़े और गहरे आउटलाइनिंग मेहंदी के साथ मंडला चक्र बनाएं। साथ में उंगलियों पर जाल-बारीक लाइनों का काम स्टाइल देगा। आप इसे फेस्टिव- शादी-फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं।
पिकॉक लोटस मेहंदी
ये मेहंदी हाथों को यूनिक बनाने के साथ सभी की तारीफें भी दिलवाएगी। मयूर-कमल की डिजाइन और 3D आउटलाइनिंग हाथों की शोभा बढ़ाने में कमी नहीं रखेगी।
मिनिमल मेहंदी डिजाइन
Minimalist Mehndi Design 2026 के टॉप ट्रेंड में शुमार है। बीच में मोर और कमल का फूल सिंपल होकर भी स्टाइल दे रहा है। अगर आप फैशनेबल क्वीन दिखना चाहती हैं तो इसे चुनें। इसे 15-20मिनट में आराम से लगाया जा सकता है।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.