How To Remove Flies From Home: घर में मक्खियों का भिनभिनाना भला किसे पसंद हैं। लेकिन इनसे से छुटकारा पाना कभी-कभी मुश्किल भरा लगता है। हम यहां पर 4 ऐसे प्लांट के बारे में बताएंगे जिसे लगाने से मक्खियां दूर भाग जाती हैं। 

Natural Fly Repellent: घर में शांति से बैठें और तभी कोई मक्खी सिर के पास भिनभिनाने लगे, इससे ज्यादा परेशान करने वाली बात शायद ही कोई हो। इन्हें भगाने केलिए हम केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जो की सेहत के लिए घातक भी होते हैं। लेकिन विशेषज्ञों ने कुछ ऐसे प्राकृतिक पौधों की सलाह दी है जिन्हें आप अपनी खिड़की, रसोई या बालकनी में रखकर मक्खियों को दूर भगा सकते हैं। 4 प्लांट के बारे में बताएंगे जिसे आपने घर में जरूर रखें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लेमन बाम (Lemon Balm)

इस पौधे की पत्तियों से निकलने वाली नींबू जैसी खुशबू इंसानों को तो भाती है लेकिन मक्खियों और मच्छरों को बिल्कुल नहीं। इसे घर के अंदर रखें और जब इसकी खुशबू बढ़ानी हो तो पत्तों को हल्के से हिलाएं। यह पौधा घर में नेचुरल फ्रेशनेस से भर देता है।

तुलसी (Basil)

तुलसी के पत्तों से निकलने वाली प्राकृतिक खुशबू मक्खियों और अन्य कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। एक्सपर्ट के मुताबिक, ‘तुलसी का पौधा न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि घर की हवा को भी ताजा रखता है। उड़ने वाले कीड़े इसकी खुशबू से दूर भागते हैं।’ बस खिड़की खुली होने पर उसके पत्तों को हिला दें, जिससे इसकी खुशबू पूरे कमरे में फैल जाए। तुलसी को आप 50 रुपए में खरीद सकती हैं।

और पढ़ें: Plant Seeds: खिल उठेगी बालकनी ! 90% तक की छूट पर खरीदें फल,फूल और सब्जियों के बीज

लैवेंडर (Lavender)

लैवेंडर की सुगंध सिर्फ मन को सुकून नहीं देती, बल्कि यह कपड़ों में छिपे कीड़ों और मक्खियों को भी दूर रखती है। आप सूखे फूलों से लैवेंडर बैग बनाकर उन्हें अलमारी या मोजों की दराज में रख सकते हैं। घर के कोनों में इसके कुछ छोटे गुलदस्ते टांगे, और मक्खियों से फ्री महकता घर पाएं।

पुदीना (Mint)

पुदीना का हरा-भरा पौधा देखने में आम होता है, लेकिन इसकी तेज खुशबू और स्वाद से मक्खियां तुरंत भाग जाती हैं। अगर आप इसे सही तरह से पानी देते रहें तो यह इनडोर प्लांट के रूप में खूब फलता-फूलता है। यह पौधा आपके घर को न सिर्फ सुगंधित बनाता है बल्कि मच्छरों और कीड़ों को भी दूर रखता है।

और पढ़ें: Best Home Decorative Plants: घर के अंदर रखें ये प्लांट, नहीं पड़ेगी महंगी शो पीस की जरूरत