MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • 2 लाख डॉलर हर साल खर्च कर खुद को जवान कर रहा यह शख्स, 30 डॉक्टर करते हैं 1-1 अंग की निगरानी

2 लाख डॉलर हर साल खर्च कर खुद को जवान कर रहा यह शख्स, 30 डॉक्टर करते हैं 1-1 अंग की निगरानी

लाइफस्टाइल डेस्क : कौन नहीं चाहता कि वह अपनी उम्र से कम दिखें? इसी चाह में बायोटेक कंपनी Kernal के फाउंडर और सीईओ ब्रायन जॉनसन ने 20 लाख डॉलर खर्च कर दिए और  अपनी बढ़ती उम्र पर लगाम लगा दी है। आइए आपको मिलवाते हैं इस शख्स से..

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jan 27 2023, 10:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : Instagram

यह है 45 वर्षीय ब्रायन जॉनसन, लेकिन इन्होंने प्रकृति के उम्र बढ़ने के क्रम को ही उल्टा कर दिया है। जी हां, धीरे-धीरे उनकी उम्र बढ़ने की जगह कम हो रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
Image Credit : Instagram

दरअसल, हाल ही में ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक जॉनसन में इस साल अपने शरीर पर 2 मिलियन डॉलर खर्च किए और प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट के जरिए उम्र बढ़ने की जगह कम करने लगे हैं।

310
Image Credit : Instagram

रिपोर्ट के अनुसार, 45 वर्षीय जॉनसन का दिल लगभग 37 साल के इंसान जितना है। वहीं, उनकी स्किन 28 साल के व्यक्ति जैसी और उनके फेफड़े 18 साल के युवा की तरह है।

410
Image Credit : Instagram

अब आप सोच रहे होंगे कि यह ट्रीटमेंट है क्या, जिससे हम अपने स्किन को ही नहीं, बल्कि शरीर के अंगों को भी जवां कर सकते हैं? तो बता दें कि प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट शरीर के अंगों की उम्र बढ़ने की वजह कम करना शुरू कर देता है।  जॉनसन के शरीर की निगरानी करने लिए 30 डॉक्टरों और मेडिकल एक्सपर्ट्स की टीम लगी थी। 

510
Image Credit : Instagram

प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट को लेकर ब्रायन जॉनसन का कहना है कि जरूरी नहीं कि शरीर का हर अंग धीरे-धीरे बूढ़ा हो, इसे पलटा भी जा सकता है। वहीं, इस प्रोजेक्ट के मेडिकल टीम के हेड ओलिवर जोलमन का कहना है कि इस प्रक्रिया के जरिए इंसान अपने अंगों की बायोलॉजिकल उम्र से 25 फीसदी तक कम हो सकता है।

610
Image Credit : Instagram

जॉनसन बताते हैं कि अपार सफलता, काम का प्रेशर और 3 बच्चों को पालने के चलते वह अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते थे। उन्हें शरीर में दर्द सा महसूस होने लगा था। उनकी जिंदगी बहुत नेगेटिव होने लगी थी। इसके चलते वह ओवर ईटिंग भी करने लगे थे और उनका वजन काफी बढ़ गया था। उसके बाद उन्होंने प्रोजेक्ट ब्लू प्रिंट करने का विचार किया।

710
Image Credit : Instagram

प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट के जरिए इंसान की गतिविधियों और डाइट पर ध्यान दिया जाता है। इसमें वीगन डाइट फॉलो की जाती है। यानी कि फल, अनाज और पौधों से मिलने वाले फूड्स शामिल होते है। इसमें दूध, अंडे या मीट शामिल नहीं होता है।

810
Image Credit : Instagram

जॉनसन अपने दिन की शुरुआत क्रिएटिन और कोलेजन पेप्टाइड के साथ ग्रीन जूस और दो दर्जन सप्लीमेंट से करते हैं। दिन भर में वह 1997 कैलोरी ही लेते हैं और सप्ताह में 3 दिन हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करते हैं। इसके अलावा दिन भर उनकी शरीर की निगरानी की जाती है। जिसमें अल्ट्रासाउंड से लेकर m.r.i. कोलोनोस्कोपी और ब्लड टेस्ट भी नियमित रूप से होता है।

910
Image Credit : Instagram

वजन, बॉडी मास इंडेक्स, बॉडी फैट ब्लड ग्लूकोस और हार्ट रेट में बदलाव की हर दिन जांच होती है। रात में एक मशीन नाइट टाइम इरेक्शन की संख्या को ट्रैक करती है जैसा कि टीनएजर में होता है।

1010
Image Credit : Instagram

इस साल वह अपने शरीर पर कम से कम 2 मिलियन डॉलर यानी कि 16,30,78000 रुपए तक खर्च कर चुके हैं। जिसमें ना सिर्फ उनकी स्किन, हार्ट और फेफड़े की उम्र कम होगी बल्कि किडनी, गुर्दे, दांत, लिंग और बाल भी जवां हो जाएंगे।
 

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Live
NZNZ
-
INDIND
(3.0 ov)19/1
NZ chose to bowl.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
धनतेरस पर 1 ग्राम सोने में क्या खरीदें? बजट में फिट बैठेंगे ये 7 छोटे विकल्प
Recommended image2
Diwali Cleaning Tips: दिवाली से पहले घर की सफाई कहां से शुरू करें? जानें 7 दिन का आसान प्लान
Recommended image3
Homemade Pure Mustard Oil: मुट्ठीभर सरसों से घर पर तैयार करें शुद्ध तेल, पूजा से लेकर किचन तक आएगा काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved