Purple Leaf Plants: अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए अपने घर को रॉयल और क्लासी लुक देना चाहते हैं, तो पर्पल लीफ प्लांट्स बेहतरीन विकल्प हैं। जानिए ऐसे 5 खूबसूरत बैंगनी पत्तों वाले इंडोर प्लांट्स, जो घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ आपके इंटीरियर को भी लग्जरी टच देंगे।

घर की सजावट में पौधों का यूज आजकल सबसे बड़ा इंटीरियर ट्रेंड बन चुका है। खासकर पर्पल लीफ प्लांट्स अपने डार्क बैंगनी रंग और अट्रेक्टीव लुक की वजह से किसी भी कमरे को प्रीमियम और एलिगेंट लुक देते हैं। इन पौधों की खूबसूरती केवल हरियाली तक सीमित नहीं रहती, बल्कि ये आपके लिविंग रूम, बेडरूम, बालकनी या ऑफिस कॉर्नर को भी शानदार बना सकते हैं। अगर आप भी अपने घर को स्टाइलिश और लग्जरी टच देना चाहते हैं, तो ये 5 पर्पल लीफ प्लांट्स आपकी पसंद बन सकते हैं।

पर्पल शेमरॉक

पर्पल शेमरॉक अपने तितली जैसे बैंगनी पत्तों के कारण काफी पॉपुलर है। इसकी पत्तियां दिन में खुलती हैं और रात में बंद हो जाती हैं, जिससे यह देखने में बेहद अट्रैक्टीव लगता है। इसे हल्की धूप और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी पसंद होती है। सेंटर टेबल या विंडो के पास रखने पर इसकी खूबसूरती और भी निखर जाती है।

पर्पल हार्ट प्लांट

लंबी बैंगनी बेलों वाला यह पौधा मॉडर्न घरों के लिए शानदार है। हैंगिंग बास्केट, शेल्फ या बालकनी में लगाने पर यह बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। इसकी चमकदार पत्तियां किसी भी कोने को अट्रैक्टीव बना देती हैं और कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ती हैं।

कोलियस

कोलियस अपने बैंगनी, गुलाबी और हरे रंग के पत्तियों के लिए जाना जाता है। यह पौधा घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लगाया जा सकता है। इसकी रंग-बिरंगी पत्तियां किसी भी साधारण जगह को स्टाइलिश और अट्रेक्टीव बना देती हैं। रोजाना पानी और हल्की धूप मिलने पर यह लंबे समय तक खूबसूरत बना रहता है।

इसे भी पढ़ें- 10 Fragrant Indoor Plants: मानसून में घर से आ रही अजीब सी बदबू, एयरफ्रेशनर नहीं लगाएं ये 10 खुशबूदार पौधे

रेक्स बेगोनिया

अगर आप रॉयल लुक चाहते हैं, तो रेक्स बेगोनिया बेस्ट है। इसकी बड़ी और अट्रैक्टीव बैंगनी पत्तियां किसी भी कमरे का मेन अट्रैक्शन बन जाती हैं। इसे तेज लेकिन इनडायरेक्ट लाइट चाहिए। यह पौधा खासतौर पर मॉडर्न और मिनिमल इंटीरियर के साथ बेहद शानदार लगता है।

पर्पल वॉफल प्लांट

पर्पल वॉफल प्लांट की उभरी हुई बनावट वाली बैंगनी पत्तियां इसे बाकी पौधों से अलग लुक देती हैं। यह छोटे गमलों और टेबल डेकोरेशन के लिए परफेक्ट है। इसकी डार्क पर्पल शेड घर के इंटीरियर में एक शानदार कॉन्ट्रास्ट देती है और पूरे स्पेस को प्रीमियम फील देती है।

इसे भी पढ़ें- Fast Growing Plants: मानसून में तेजी से बढ़ने वाले 8 होमडेकोर प्लांट, जिन्हे पड़ेगी जीरो देखभाल की जरूरत