- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Boho Curtain Design: प्लेन पर्दे नहीं, समर में घर को वाइब्रेंट+फ्रेश लुक देने के लिए चुनें बोहो कर्टन के फैंसी डिजाइन
Boho Curtain Design: प्लेन पर्दे नहीं, समर में घर को वाइब्रेंट+फ्रेश लुक देने के लिए चुनें बोहो कर्टन के फैंसी डिजाइन
Boho Curtain Design: गर्मियों में घर को फ्रेश और वाइब्रेंट लुक देने के लिए प्लेन पर्दों की जगह बोहो कर्टन डिजाइन चुनें। जानिए 5 स्टाइलिश और ट्रेंडी बोहो कर्टन आइडिया जो आपके घर को कूल, एलीगेंट और आकर्षक बना देंगे।

गर्मियों का मौसम आते ही हर कोई अपने घर को कूल, फ्रेश और स्टाइलिश लुक देना चाहता है। ऐसे में सिर्फ पंखा या एसी ही नहीं, बल्कि होम डेकोर भी आपके घर के माहौल को बदल सकता है। अगर आप प्लेन और बोरिंग पर्दों से हटकर कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो बोहो (Bohemian) कर्टन डिजाइन एक परफेक्ट चॉइस है। ये कर्टन न सिर्फ घर में रंगों का तड़का लगाते हैं, बल्कि एक रिलैक्सिंग और नेचुरल वाइब भी क्रिएट करते हैं। खास बात ये है कि बोहो स्टाइल में आप अपनी क्रिएटिविटी को भी खुलकर दिखा सकते हैं।

मैक्रमे बोहो कर्टन
मैक्रमे कर्टन हाथ से बने नॉट्स और धागों के डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। ये कर्टन घर को एक आर्टिस्टिक और विंटेज टच देते हैं। समर सीजन में ये हल्के और एयर-फ्लो को बनाए रखते हैं, जिससे कमरा ठंडा और फ्रेश महसूस होता है।
लेयरड शीयर बोहो कर्टन
शीयर कर्टन हल्के और ट्रांसपेरेंट होते हैं, जो सनलाइट को सॉफ्ट तरीके से अंदर आने देते हैं। अगर इन्हें लेयरिंग स्टाइल में लगाया जाए, तो ये बहुत ही एलीगेंट और ड्रीमी लुक देते हैं। गर्मियों में ये कमरे को ब्राइट और एरी बनाते हैं।
टैसल और फ्रिंज डिटेल कर्टन
टैसल और फ्रिंज डिटेल वाले कर्टन बोहो स्टाइल की पहचान होते हैं। ये छोटे-छोटे डेकोरेटिव एलिमेंट्स कर्टन को यूनिक और ट्रेंडी बनाते हैं। इन्हें आप बालकनी, विंडो या स्टडी एरिया में इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Name Plate Designs: मेन गेट पर लगाएं ये 5 नेम प्लेट डिजाइन, घर दिखेगा होटल से भी ज्यादा लग्जरी!
प्रिंटेड एथनिक बोहो कर्टन
अगर आप रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं, तो एथनिक प्रिंटेड बोहो कर्टन बेस्ट हैं। इनमें ट्राइबल, फ्लोरल और जियोमेट्रिक पैटर्न होते हैं, जो कमरे को वाइब्रेंट और एनर्जेटिक लुक देते हैं। ये खासकर लिविंग रूम और बेडरूम के लिए परफेक्ट रहते हैं।
इसे भी पढ़ें- Fuse Bulbs DIY Craft: कांच के फ्यूज बल्ब से बनाएं अमेजिंग क्राफ्ट, कम खर्च में तैयार करें घर सजाने का सामान
नेचुरल फैब्रिक बोहो कर्टन
कॉटन, लिनन या जूट जैसे नेचुरल फैब्रिक से बने कर्टन समर के लिए सबसे बेहतर होते हैं। ये न सिर्फ पर्यावरण के लिए अच्छे हैं, बल्कि कमरे को कूल और कम्फर्टेबल भी रखते हैं। इनका सिंपल लेकिन क्लासी लुक हर तरह के इंटीरियर में फिट बैठता है।