दिल्ली में सर्दियों की शॉपिंग के लिए बेस्ट जगहों की तलाश है? कम बजट में स्टाइलिश विंटर वियर के लिए कनॉट प्लेस, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर जैसे मार्केट्स एक्सप्लोर करें।

दिल्ली में सर्दी का मौसम आते ही विंटर वियर की डिमांड बढ़ जाती है और हर कोई कम बजट में अच्छे और स्टाइलिश विंटर वियर की तलाश में रहता है। दिल्ली के कुछ मार्केट्स ऐसे हैं, जहां आपको कम कीमत में फैशनेबल विंटर वियर मिल जाएंगे। वैसे तो आस पास के सबी मार्केट्स में स्वेटर, स्वेट शर्ट और शॉल समेत दूसरे विंटर वियर कम दाम में मिल जाता है। ऐसे में यदि आप दिल्ली के नहीं हैं और दिल्ली घूमने या शॉपिंग के लिए आए हैं, तो आज हम आपको दिल्ली के कुछ फेमस मार्केट्स के बारे में बताएंगे, जहां आप सस्ते में सर्दियों के कपड़े खरीद सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये हैं दिल्ली के सस्ते मार्केट जहां आप बजट में सर्दियों के कपड़े खरीद सकते हैं

1. कनॉट प्लेस (Connaught Place)

कनॉट प्लेस दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध और व्यस्त शॉपिंग हब है। यहां आपको हर प्रकार के विंटर वियर मिल सकते हैं, जैसे कोट्स, स्वेटर्स, जैकेट्स, शॉल्स, और बहुत कुछ। इसके अलावा, कनॉट प्लेस में आपको कई लोकल शॉप्स भी मिल जाएंगी, जो डिस्काउंट रेट्स पर फैशन फॉरवर्ड विंटर वियर पेश करती हैं। यहां के बुटिक्स और मल्टी-ब्रांड स्टोर्स में आपको ट्रेंडिंग विंटर फैशन की एक विस्तृत रेंज मिलेगी।

  • बजट: ₹500 - ₹3000
  • क्या मिलेगा: स्वेटर, जैकेट, शॉल, टॉप्स, स्वेट शर्ट

2. पहाड़गंज (Paharganj)

पहाड़गंज दिल्ली के बजट शॉपिंग हब में से एक है, जहां आपको सस्ते और अच्छे विंटर वियर मिलेंगे। यहां के बाजार में आपको भारतीय और इंटरनेशनल ब्रांड्स के विंटर वियर मिल जाएंगे। पहाड़गंज में आपको वूलन स्वेटर्स, कोट्स, हैंडमेड शॉल्स और गर्म कपड़े सबसे किफायती दामों पर मिल सकते हैं।

बजट: ₹300 - ₹2000

क्या मिलेगा: कोट्स, शॉल्स, विंटर बैग्स, स्वेटर्स, हैंडमेड शॉल्स

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के चावड़ी बाजार में ये 8 चीजें इतनी सस्ती कि खरीदने से रोक नहीं पाएंगे!

3. सरोजिनी नगर (Sarojini Nagar)

सरोजिनी नगर दिल्ली का सबसे पॉपुलर मार्केट है, खासकर जब बात बजट शॉपिंग की हो। यहां आपको बहुत ही कम दामों में ट्रेंडिंग और ब्रांडेड विंटर वियर मिल सकते हैं। सर्दियों के मौसम में इस मार्केट में जैकेट्स, स्वेटर्स, शॉल्स और कोट्स की बहुत बड़ी रेंज होती है। इस बाजार में कई लोकल विक्रेता अच्छे डिस्काउंट्स ऑफर करते हैं।

  • बजट: ₹200 - ₹1500
  • क्या मिलेगा: जैकेट्स, स्वेटर, शॉल्स, कोट, हैंड ग्लव्स

4. लाजपत नगर (Lajpat Nagar)

लाजपत नगर दिल्ली के एक और मेन शॉपिंग हब में से एक है, जहां आपको बजट में शानदार विंटर वियर मिल सकते हैं। यहां आपको खासकर लेडीज विंटर वियर जैसे कार्डिगन्स, स्वेटर्स, फरी कोट्स और विंटर ड्रेस मिलती हैं। साथ ही, यहां के मार्केट में आपको गर्म जूते और शॉल्स भी आसानी से मिल जाते हैं।

  • बजट: ₹400 - ₹2500
  • क्या मिलेगा: कार्डिगन, फरी कोट्स, स्वेटर्स, शॉल्स, स्टाइलिश विंटर स्कार्फ

5. चांदनी चौक (Chandni Chowk)

चांदनी चौक दिल्ली का एक ऐतिहासिक बाजार है, और यहां के बाज़ार में हर प्रकार के कपड़े और विंटर वियर मिलते हैं। यहां पर आपको सर्दी के मौसम के लिए ऊनी स्वेटर्स, जैकेट्स, कान्ट ड्रेस और जूते मिलेंगे। चांदनी चौक में विभिन्न प्रकार की लोकल दुकानों पर आपको कम दामों में अच्छे विंटर वियर मिल जाएंगे।

  • बजट: ₹200 - ₹1500
  • क्या मिलेगा: ऊनी स्वेटर्स, जैकेट्स, विंटर बूट्स, हैंड ग्लव्स

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की गलियों से सजाएं दुल्हन की कलाई, कड़े और चूड़ियों के सबसे सस्ते मार्केट

इन बातों का रखें ध्यान

  • शॉपिंग टिप्स: बजट में शॉपिंग करते समय हमेशा दुकानदार से डिस्काउंट पूछें और शॉपिंग से पहले प्राइस चेक कर लें।
  • स्टाइल टिप: विंटर वियर को स्टाइलिश बनाने के लिए आप ऐक्सेसरीज का भी उपयोग कर सकते हैं, जैसे विंटर स्कार्फ, टॉप हैट्स और ऊनी दस्ताने।
  • मोल भाव जरूर करें: दिल्ली के इन मार्केट्स में आपको दुकानदार शुरुआत में महंगे में कपड़ों के दाम बताएंगे, लेकिन आपको इसे मोलभाव कर के सस्ते में खरीदना है।