MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • आइसक्रीम-दही की खाली कटोरी से करें जादू, ये 5 Reuse आइडियाज बना देंगी क्रिएटिव क्वीन!

आइसक्रीम-दही की खाली कटोरी से करें जादू, ये 5 Reuse आइडियाज बना देंगी क्रिएटिव क्वीन!

How to Use Dahi Cups Creatively: आइसक्रीम या दही के खाली कप फेंकने की बजाय उन्हें क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल करें। घर, गार्डन और किचन के लिए कमाल के DIY आइडियाज जानने के लिए पढ़ें!

3 Min read
Author : Chanchal Thakur
Published : May 21 2025, 03:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Gemini

आइस्क्रीम या दही की खाली कटोरी (Plastic Cups or Bowls) को फेंके नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी से कुछ नया चीज बना लें। ये छोटी-छोटी कटोरियां प्लास्टिक या फाइबर की होती हैं, जो मजबूत और टिकाऊ होती हैं। अगर सही तरीके से Reuse किया जाए तो ये घर, गार्डन और किचन के लिए बेहद काम की चीज बन सकती हैं। दही या आइसक्रीम की कटोरी जितनी साधारण दिखती है, उतनी ही बहु-उपयोगी बन सकती है अगर थोड़ी क्रिएटिव सोच लगाई जाए। अगली बार जब आप आइसक्रीम खाएं, तो उसकी कटोरी को फेंकने से पहले सोचें – क्या इससे कुछ नया बन सकता है?

26
Image Credit : Gemini

Ice-Cream और दही की कटोरी को Reuse करने के 5 अमेजिंग और स्मार्ट तरीके

DIY गिफ्ट पैकिंग या टॉफी स्टोरेज

  • बच्चों की बर्थडे पार्टी में ये कटोरियाँ टॉफी या छोटे गिफ्ट पैक करने के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं।
  • ऊपर से रंगीन पेपर, रिबन या नाम टैग लगाकर खूबसूरत Return Gift Box बना सकते हैं।
  • फायदा: बजट फ्रेंडली, यूनिक और Eco-Friendly गिफ्ट पैकिंग।

Related Articles

Related image1
पुरानी कुर्ती से 7 कमाल के DIY आइडियाज़! बना लें नए काम की चीजें
Related image2
How To Reuse Old Plastic Bottles: टूटी बोतलें नहीं हैं बेकार! इन अमेजिंग तरीकों से करें रियूज
36
Image Credit : Gemini

साबुन या वॉशिंग पाउडर रखने के लिए

  • आप इन कटोरियों को बाथरूम में साबुन की टिकिया रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • वॉशिंग पाउडर या डिटर्जेंट रखने के लिए भी काम में ले सकते हैं, खासकर जब आप थोडा़-थोड़ा यूज़ करना चाहते हैं।
  • फायदा: बाथरूम या सिंक के पास व्यवस्थित और साफ-सुथरा लुक।
46
Image Credit : Gemini

पिकनिक या सफर के लिए एक बार की सर्विंग बाउल

  • घर से टिफिन ले जाते समय इन कटोरियों में चटनी, अचार, सलाद या सूखा नाश्ता रखा जा सकता है।
  • बाद में धोकर फिर से उपयोग कर सकते हैं या डिस्पोज कर सकते हैं।
  • फायदा: स्टील के बर्तनों की झंझट नहीं और सफर में हल्का सामान।
56
Image Credit : Gemini

क्राफ्ट स्टोरेज बॉक्स – मोती, बटन, क्लिप रखने के लिए

  • बच्चों की पेंटिंग सामग्री, बटन, क्लिप, पिन, बीड्स आदि को व्यवस्थित रखने के लिए ये कटोरियां बहुत बढ़िया हैं।
  • आप इन्हें रंग कर सजा भी सकते हैं और DIY स्टोरेज बॉक्स बना सकते हैं।
  • फायदा: चीज़ें बिखरती नहीं, और बच्चों को भी चीजें ऑर्गनाइज करना सिखाएगा।
66
Image Credit : Gemini

गार्डन में Seed Starters (बीज उगाने के लिए)

  • इन कटोरियों में मिट्टी भरकर आप छोटे-छोटे बीज जैसे धनिया, मेथी, तुलसी या मिर्च उगा सकते हैं।
  • नीचे छोटा सा छेद कर दें ताकि पानी निकले।
  • खिड़की या बालकनी में रखें और जब पौधा बड़ा हो जाए, तब गमले या जमीन में ट्रांसफर कर दें।
  • फायदा: महंगे नर्सरी पॉट्स की जरूरत नहीं, और पर्यावरण के भी करीब।

Extra Tip:

अगर आपके पास बहुत सारी ऐसी कटोरियां हैं, तो आप इन्हें रंग कर Wall Hanging Organizers या Vertical Herb Planters भी बना सकते हैं!

About the Author

CT
Chanchal Thakur
चंचल ठाकुर। मीडिया जगत में इनको 4 साल से ज्यादा अनुभव है। सितंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2021-22 में अमर उजाला, 2023-24 में दैनिक जागरण संस्थान की वेबसाइट हर जिंदगी में ये काम कर चुकी हैं। पत्रकारिता में इनके पास BAJMC और MA की डिग्री है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेन्डिंग और धर्म से जुड़ी खबरों में इनका इंट्रेस्ट है। इनसे chanchal.singh@asianetnews.in के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मां की पुरानी साड़ी से बनाएं डिजाइनर ड्रेस, देखें 5 ट्रेंडी डिजाइन
Recommended image2
Holi Hair Care Tips: होली के रंग नहीं करेंगे बालों को डैमेज, बस खेलने से पहले अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
Recommended image3
Happy Birthday Wishes for Your Love in Hindi: गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं, रोमांटिक शायरी और प्यार भरे संदेश
Recommended image4
Shimmering Oil For Body: ₹50 में पाएं बॉलीवुड ग्लो, घर पर बनाएं शिमर ऑयल
Recommended image5
Holi Sunglasses: आंखों की प्रोटेक्शन के साथ सुपर क्लासी स्टाइल, ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी सनग्लासेस
Related Stories
Recommended image1
पुरानी कुर्ती से 7 कमाल के DIY आइडियाज़! बना लें नए काम की चीजें
Recommended image2
How To Reuse Old Plastic Bottles: टूटी बोतलें नहीं हैं बेकार! इन अमेजिंग तरीकों से करें रियूज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved