- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Kid Room Diwan Storage Bed: बच्चों के खिलौने नहीं रहेंगे बिखर, खरीदें 6 क्यूट स्टोरेज बेड
Kid Room Diwan Storage Bed: बच्चों के खिलौने नहीं रहेंगे बिखर, खरीदें 6 क्यूट स्टोरेज बेड
Diwan bed Designs For Kids Room: बच्चों के कमरे खिलौनों और किताबों से भरे रहते हैं, जिससे अव्यवस्था हो जाती है। इसका स्मार्ट उपाय है दिवान बेड, जिसमें स्टोरेज की सुविधा होती है। यहां खिलौने और किताबें रख सकते हैं और कमरे को साफ-सुथरा बना सकते हैं।

बच्चे का कमरा रोज-रोज समेटना पैरेंट्स के लिए बहुत टेंशन से भरा होता है। ऐसे में Kid Room Diwan Bed एक स्मार्ट और स्टाइलिश सॉल्यूशन है, जो कमरे को क्लीन, ऑर्गनाइज्ड और क्यूट बना देता है। दिवान बेड में मिलने वाला एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस बच्चों के खिलौने, किताबें और एक्स्ट्रा बेडशीट रखने के लिए परफेक्ट होता है।
स्टोरेज ड्रॉअर वाला दिवान बेड
स्टोरेज ड्रॉअर वाला दिवान बेड के नीचे मल्टीपल ड्रॉअर होते हैं। इसमें खिलौना, बुग्स रखने के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। छोटे कमरे और टॉडलर्स के लिए बेस्ट पलंग है। आप इस तरह के दिवान बेड कारपेंटर से बनवा सकती हैं। बना-बनाया 20 हजार के अंदर आ जाएंगे।
किड्स बंक बेड
यह किड्स बंक बेड बच्चों के कमरे के लिए बेहद स्मार्ट और सेफ डिजाइन में तैयार किया गया है। इसमें दो लेयर वाला बेड दिया गया है, जिससे एक ही स्पेस में दो बच्चों के सोने की सुविधा मिलती है। बेड के साइड में बनी स्टोरेज सीढ़ियां इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं, जहां बच्चों के खिलौने, किताबें और जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है।
मल्टीकलर स्टोरेज दिवान बेड
यह किड्स स्टोरेज बेड बच्चों के कमरे को रंगीन, मजेदार और पूरी तरह ऑर्गनाइज रखने के लिए शानदार विकल्प है। बेड का पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन और पीछे बना क्यूट क्लाउड व रेनबो डिजाइन बच्चों को तुरंत पसंद आता है और कमरे में पॉजिटिव, हैप्पी वाइब लाता है। इस बेड की सबसे बड़ी खासियत है इसकी मल्टी-स्टोरेज सुविधा। नीचे की तरफ दिए गए स्मूद स्लाइडिंग ड्रॉअर्स में खिलौने, किताबें, कपड़े और दूसरे जरूरी सामान आसानी से रखे जा सकते हैं।
मल्टी-फंक्शनल बेड
यह बेड सेफ, मजबूत और बच्चों के अनुकूल मटीरियल से बना दिखता है। बड़े बच्चों के साथ-साथ छोटे बच्चों के लिए भी यह डिजाइन परफेक्ट है, क्योंकि इसमें खेल, स्टोरेज और कंफर्ट, तीनों का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है। छोटे या मीडियम साइज रूम में भी यह बेड स्पेस का स्मार्ट इस्तेमाल करता है और कमरे को यूनिक व लग्जरी टच देता है।
और पढ़ें: Study Table Plants: स्टडी टेबल के ऊपर रखें ये 5 पौधे, बढ़ेगा बच्चों का फोकस और टेबल की खूबसूरती
बैठने के साथ घर के बिखरे सामान होंगे स्टोर, लिविंग रूम के लिए चुनें 5 स्टोरेज वाले सोफा सेट