Used Tea Leaves Reuse: इस्तेमाल की हुई चायपत्ती का दोबारा इस्तेमाल कैसे करें? क्या बची हुई चायपत्ती पौधों के लिए फायदेमंद है? चायपत्ती से घर की सफाई किन तरीकों से की जा सकती है?

चाय पत्ती का इस्तेमाल किए जाने के बाद अक्सर से कूड़े में फेंक दिया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि चायपत्ती दोबारा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बची हुई चाय पत्ती में कुछ पोषक तत्व और प्राकृतिक गुण होते हैं, जो इसे उपयोगी बनाते हैं। तो आइए जानते हैं कि बेकार बची चाय पत्ती को दोबारा इस्तेमाल कैसे करें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चाय पत्ती से बनाएं प्राकृतिक खाद 

बची हुई चाय पत्ती मिट्टी को फर्टाइल बनाने का काम करती है। इसे सुखाकर गमले की मिट्टी में मिलाने से पौधे तेजी से ग्रोथ करते हैं। बची हुई चाय पत्ती ऑर्गेनिक खाद के रूप में काम करेगी। चाय पत्ती पौधों में डालने से फंगस की समस्या नहीं होती है। ध्यान रखें कि इसका सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें।

बालों में आएगी शाइन

बचे हुए चाय पत्ती को आप दोबारा पानी में उबाल लें और अब इस पानी को नॉर्मल टेम्परेचर में करके शैंपू के बाद बालों को धूल लें। इससे बालों में नेचुरल चमक आएगी और बाल बेजान भी नहीं दिखेंगे।

 लकड़ी के फर्नीचर की करें सफाई 

लकड़ी के फर्नीचर पर जमा धूल और हल्के दाग साफ करने के लिए आप चाय पत्ती को दोबारा उबालकर उसके पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक कपड़े को चाय पत्ती के पानी में भिगोकर फर्नीचर पोछें और इन्हें चमकदार बनाएं।

और पढ़ें: Genz बेटी लगेगी स्टाइलिश+एलिगेंट, चुनें 7 स्टोन इयरिंग के नए डिजाइन

जिद्दी दाग वाले बर्तन करें साफ

 चाय पत्ती आपके चिकने बर्तनों की सफाई आसानी से करेगी। इसके लिए बची चाय पत्ती को पानी में उबालकर पानी में बर्तन को भिगो दें। इससे बर्तन में चमक आएगी। आप चायपत्ती के पानी से कांच के बर्तन भी आसानी से साफ कर सकते हैं।

जूतों, अलमारी की बदबू करें दूर 

आप सूखी चायपत्ती को किसी कटोरी या पोटली में भरकर जूते या रैक या अलमारी में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से दुर्गंध खत्म की जा सकती है। ध्यान रखें कि चायपत्ती सूखी होनी चाहिए।

और पढ़ें: हटकर दिखेंगी लंबे बालों वाली गर्ल्स, चुनें 6 फैशनेबल हेयरस्टाइल