Cool Terrace Tips Summer: गर्मी में छत को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान और असरदार टिप्स। कूल रूफ पेंट, ग्रीन कवर, पानी का छिड़काव, शेड और जूट मैट से घर रहेगा ठंडा और बिजली का बिल भी होगा कम।
Terrace Heat Reduction Ideas: तेज गर्मी के मौसम में घर की छत सबसे ज्यादा गर्म होती है, जिसका सीधा असर पूरे घर के तापमान पर पड़ता है। खासकर दोपहर के समय छत इतनी गर्म हो जाती है कि कमरों में भी गर्मी बढ़ने लगती है। ऐसे में एसी और कूलर का इस्तेमाल बढ़ जाता है, जिससे बिजली का बिल भी ज्यादा आता है। अगर आप कुछ आसान और किफायती उपाय अपनाएं, तो छत को ठंडा रखकर घर का तापमान काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं 5 स्मार्ट टिप्स, जो आपकी छत को ठंडा बनाएंगे और घर को रखेंगे कूल-कूल।
छत पर सफेद पेंट या कूल रूफ कोटिंग करें

छत पर सफेद या रिफ्लेक्टिव पेंट लगाने से सूरज की किरणें वापस रिफ्लेक्ट हो जाती हैं। इससे छत कम गर्म होती है और घर का तापमान भी नियंत्रित रहता है। यह तरीका लंबे समय तक असरदार रहता है और एक बार करने पर सालों तक फायदा देता है।
गार्डन या ग्रीन कवर तैयार करें
छत पर गमले, घास या छोटा गार्डन बनाना एक बेहतरीन विकल्प है। पौधे न केवल ऑक्सीजन देते हैं बल्कि छत को भी ठंडा रखते हैं। ग्रीन कवर गर्मी को सोख लेता है और घर के अंदर ठंडक बनाए रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- DIY Broken Mirror Craft: टूटे हुए कांच के टुकड़ों से सजाएं घर, बनाएं 5 सुपर अमेजिंग DIY होम डेकोर
वाटर प्रूफिंग और पानी का छिड़काव करें

छत पर दिन में 1-2 बार पानी का छिड़काव करने से तापमान तुरंत कम होता है। इसके अलावा वाटरप्रूफ कोटिंग कराने से भी गर्मी का असर कम होता है और छत की लाइफ भी बढ़ती है।
छत पर शेड या टाइल्स लगवाएं
छत पर शेड, टिन शेड या कूल टाइल्स लगवाने से सीधी धूप छत पर नहीं पड़ती। इससे छत ज्यादा गर्म नहीं होती और घर के अंदर का तापमान संतुलित रहता है। यह एक मॉडर्न और स्टाइलिश सॉल्यूशन भी है।
इसे भी पढ़ें- Dining Table Decor Idea: सूना डाइनिंग टेबल अब नहीं लगेगा बोरिंग, बस अपनाएं ये 5 स्मार्ट आइडिया
जूट मैट या बांस की चटाई बिछाएं
अगर आप कम खर्च में समाधान चाहते हैं, तो छत पर जूट मैट या बांस की चटाई बिछा सकते हैं। ये सूरज की गर्मी को सीधे छत तक पहुंचने से रोकती हैं और ठंडक बनाए रखने में मदद करती हैं।
