- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Japanese Minimal Home: घर को दें शांत और क्लटर-फ्री लुक, जापान के इन 5 तरीकों को आजमाएं
Japanese Minimal Home: घर को दें शांत और क्लटर-फ्री लुक, जापान के इन 5 तरीकों को आजमाएं
Japanese home decor Tip: घर सिर्फ रहने की जगह नहीं होती है, बल्कि यह सुकून पहुंचानी वाली जगह होती है, ऐसे में यह प्लेस क्लटर फ्री होना चाहिए। जापानी स्टाइल मिनिमल होम इसी सोच पर आधारित है। यह बताता है कि घर के अंदर की सजावट और स्पेस कैसा होने चाहिए।

जापानी मिनिमल होम सोच में कम सामान, खुली जगह और सादगी को खूबसूरती का पैमाना माना जाता है। यही वजह है कि छोटे घर भी शांत, व्यवस्थित और रिलैक्सिंग महसूस होते हैं। अगर आप भी अपने घर को क्लटर-फ्री और पॉजिटिव वाइब्स से भरना चाहते हैं, तो जापानी मिनिमलिज्म के ये 5 सिद्धांत आपके बहुत काम आएंगे।

हर सामान अपनी जगह पर हो
जापानी घरों का पहला नियम है, हर सामान की एक निश्चित जगह। चाबी, चार्जर, बैग या जरूरी कागजात जहां-तहां रखने की बजाय उनकी एक तय जगह होनी चाहिए। इससे घर हमेशा व्यवस्थित लगता है और छोटी-छोटी चीजें ढूंढने में समय खराब नहीं होता। घर के एंट्रेंस पर एक छोटा ट्रे या बाउल रखें, जहां आप रोज अपनी चाबी या वॉलेट रख सकें। यह छोटी आदत आपकी दिनचर्या को आसान बना सकती है।
सफाई को बोझ नहीं, रूटीन बनाएं
जापान में सफाई सिर्फ वीकेंड का काम नहीं, बल्कि रोज की आदत होती है। वहां लोग घर को प्यार और सम्मान से साफ रखते हैं। यह सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि माइंडफुलनेस का हिस्सा माना जाता है। अगली बार जब आप टेबल साफ करें या कपड़े फोल्ड करें, तो जल्दबाजी की बजाय उसे आराम से करें। इससे मन भी शांत रहता है और घर भी व्यवस्थित दिखता है।
खाली जगह को भी दें महत्व (Ma Concept)
जापानी इंटीरियर में “Ma” का मतलब है चीजों के बीच की खाली जगह। यह खालीपन नहीं, बल्कि सुकून का एहसास होता है। जैसे संगीत में ठहराव जरूरी होता है, वैसे ही घर में खाली जगह भी जरूरी है। टेबल या शेल्फ को जरूरत से ज्यादा सजाने की बजाय थोड़ा खाली छोड़ें। एक फूलदान, छोटा पौधा या एक सिंपल शोपीस ही काफी होता है। इससे घर खुला और शांत महसूस होता है।
और पढ़ें: Toe Rings: चांदी की बिछिया के 6 लेटेस्ट डिजाइंस, शादी में दुल्हन को चढ़ाने के लिए परफेक्ट
कम फर्नीचर, ज्यादा खुलापन
जापानी घरों में अक्सर लो-हाइट फर्नीचर, स्लाइडिंग डोर्स और मल्टीपर्पज चीजों का इस्तेमाल होता है। इससे घर में खुलापन बना रहता है और चलने-फिरने में आसानी होती है। अगर आपके घर में ऐसा फर्नीचर है जिससे रोज टकराना पड़ता है या जगह भरी-भरी लगती है, तो उसे हटाने या बदलने पर विचार करें। कम फर्नीचर घर को बड़ा और साफ दिखाता है।
मौसम के हिसाब से बदलें घर की सजावट
जापानी घरों में पूरे साल एक जैसी सजावट नहीं रहती। मौसम बदलने के साथ घर की छोटी-छोटी चीजें भी बदल दी जाती हैं। गर्मियों में हल्के रंग और पतले फैब्रिक, जबकि सर्दियों में गर्म और कोजी टेक्सचर इस्तेमाल किए जाते हैं। आप भी मौसम के हिसाब से कुशन कवर, बेडशीट, फूल या छोटे डेकोरेशन आइटम बदल सकते हैं। इससे बिना ज्यादा खर्च के घर हमेशा फ्रेश महसूस होगा।
और पढ़ें: ऑफिस में बेमिसाल पार्टी में लगेंगी कमाल, ट्राई करें रुबीना दिलैक से 5 सलवार-सूट