Singles Awareness Day: सिंगल लोगों के लिए सेल्फ लव और फ्रीडम का जश्न मनाने के लिए सिंगल्स अवेयरनेस डे मनाया जाता है। जानिए कैसे आप इस खास दिन को सेल्फ केयर, दोस्तों के साथ आउटिंग, सोलो ट्रिप और नई शुरुआत के जरिए और भी स्पेशल बना सकते हैं।
How to celebrate Singles Awareness Day: हर साल 15 जनवरी को सिंगल्स अवेयरनेस डे मनाया जाता है। ये दिन उन लोगों के लिए खास होता है, जो किसी रिलेशनशिप में नहीं है या पहले थे और अब रिलेशनशिप टूट गया है। वैलेंटाइन डे के अगले दिन इसे मनाया जाता है, ताकि सिंगल रहने की खुशी, सेल्फ लव और फ्रीडम को सेलिब्रेट किया जा सके। तो चलिए आज हम जानते हैं कि कैसे आप सिंगल्स अवेयरनेस डे को और स्पेशल बना सकते हैं...
सिंगल्स अवेयरनेस डे का मकसद
हर साल 15 जनवरी को सिंगल अवेयरनेस डे इसलिए मनाया जाता है, ताकि सिंगल लोगों को पॉजिटिव फील करवाया जा सके। दुनिया को ये बताना कि खुश रहने के लिए रिलेशनशिप जरूरी नहीं, बल्कि सेल्फ लव जरूरी है। ये दिन आत्मसम्मान, खुद से प्यार, लाइफ को अपनी शर्तों पर जीने का जश्न मनाता है।
और पढ़ें- Valentine's Day: इंसान को जिंदगी में कितनी बार होता है सच्चा प्यार? स्टडी में बड़ा खुलासा
कैसे सेलिब्रेट करें सिंगल्स अवेयरनेस डे
- अगर आप भी सिंगल है, तो सिंगल्स अवेयरनेस डे पर खुद को स्पेशल ट्रीट दें। अपना फेवरेट खाना खाएं, मूवी देखें या शॉपिंग पर जाएं।
- अगर आप किसी रिलेशनशिप में नहीं है, लेकिन सिंगल्स अवेयरनेस डे को अपने दोस्तों के साथ मनाना चाहते हैं। तो आप एक छोटी सी आउटिंग प्लान कर सकते हैं। जिसमें आप अपने सिंगल फ्रेंड्स को बुलाकर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करें।
ये भी पढ़ें- Breakup Story: शादी के 20 साल बाद बेकाबू हो गया पति! उजड़ गई महिला की गृहस्थी
- सिंगल्स अवेयरनेस डे पर आप सेल्फ केयर करें। अपने लिए एक स्पा सेशन ऑप्शन चुन सकते हैं। मेडिटेशन सेशन अटेंड करें या अपनी किसी हॉबी के लिए टाइम निकालें।
- सिंगल्स अवेयरनेस डे पर आप सोशल मीडिया पर पॉजिटिव मैसेज शेयर कर सकते हैं। साथ ही सेल्फ लव जैसे हैशटैग के साथ अपनी खुशी का इजहार करें।
- सेल्फ अवेयरनेस डे पर किसी नई चीज की आप शुरुआत कर सकते हैं। कोई नया कोर्स सीख सकते हैं, किसी किताब को पढ़ने की शुरुआत कर सकते हैं। डांस या कुकिंग क्लास करके अपने टैलेंट को और निखार सकते हैं।
- सिंगल्स अवेयरनेस डे पर आप किसी सोलो आउटिंग या ट्रिप पर जा सकते हैं। अगर आप शहर के बाहर नहीं जा सकते, तो खुद के साथ ही अकेले ही किसी कैफे, पब या मिनी आउटिंग पर जाकर इस दिन को एंजॉय करें।
