MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Termite Removal Tips: बारिश में दीमक और उसके अंडे का होगा सफाया, अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय

Termite Removal Tips: बारिश में दीमक और उसके अंडे का होगा सफाया, अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय

How to Get Rid Termites : बारिश के मौसम में दीमक फर्नीचर, दीवारों और किताबों को नुकसान पहुंचाते हैं। यहां हम आपको 6 घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप दीमक और उसके अंडों से छुटकारा पा सकते हैं।

2 Min read
Author : Nitu Kumari
| Updated : Aug 22 2025, 04:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : pinterest

बरसात जितना ठंडक और राहत लेकर आता है, उतनी ही परेशानियां भी दे जाता है। नमी के कारण इस मौसम में दीमक तेजी से पनपने लगते हैं। दीमक न सिर्फ लकड़ी के फर्नीचर और दरवाजों को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि दीवारों, किताबों और यहां तक कि कपड़ों को भी चट कर जाते हैं। अगर समय रहते रोकथाम न की जाए तो यह घर को अंदर से खोखला कर देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बारिश में दीमक और उनके अंडों से बचाव के लिए घरेलू उपाय अपनाए जाएं।

27
Image Credit : pinterest

क्या नीम का तेल दीमक भगाने में कारगर

नीम का तेल दीमक भगाने में बेहद कारगर है। इसे स्प्रे बोतल में भरकर फर्नीचर, दरवाजों और दीवारों के कोनों में छिड़कें। इससे मौजूद दीमक मर जाते हैं और दोबारा आसपास भी नहीं आते। चाहें तो आप नीम की पत्तियों को उबालकर बने पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

37
Image Credit : social media

सिरका और नींबू का घोल भी दीमक को भगाएं

सिरका और नींबू का घोल भी दीमक को हटाने में बहुत मदद करते हैं। एक कप सिरके में आधा कप नींबू का रस मिलाकर स्प्रे तैयार करें। इसे दीमक वाली जगह पर छिड़कें। इससे दीमक और उनके अंडे खत्म हो जाते हैं।

47
Image Credit : sociak media

नमक का घोल  दीमक का दुश्मन

पानी में नमक घोलकर उसे दीमक वाली जगहों पर डालें। यह एक आसान और सस्ता उपाय है, जो दीमक को तुरंत मार देता है। आप पानी में ज्यादा मात्रा में नमक यूज करें।

57
Image Credit : social media

हल्दी पाउडर का देखें कमाल

जहां-जहां दीमक दिखे, वहां हल्दी का पाउडर छिड़क दें। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण दीमक को खत्म कर देते हैं।

67
Image Credit : Social media

कपूर की गंध से दीमक होगा छूमंतर

कपूर की गंध दीमक को बिल्कुल पसंद नहीं होती। घर के कोनों या अलमारी में कपूर रखने से दीमक और उनके अंडे पनप नहीं पाते। इसके साथ ही अन्य कीड़े-मकोड़े घर से दूर रहते हैं।

77
Image Credit : pinterest

फिटकरी से दीमक भगाने का तरीका

फिटकरी भी दीमक का दुश्मन होता है। फिटकरी को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसे मिक्स करके घोल तैयार करें। इसे स्प्रे बॉटल में डालकर दीमक वाली जगह पर छिड़काव करें। फिटकरी की गंध तेज होती है, जिससे दीमक भाग जाते हैं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
जीवन प्रबंधन (Jeevan Prabandhan)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
चपटे गाल दिखेंगे भरे, लंबे चेहरे के लिए 7 ट्रेंडी हेयरस्टाइल
Recommended image2
Time Saving Hacks: हर दिन लाइफ होगी आसान, ट्राय करें 5 टाइम सेविंग हैक
Recommended image3
Purple Saree Fashion 2026: फरवरी की शुरुआत करें चटक रंग से, ट्राई करें 7 पर्पल साड़ी डिजाइंस
Recommended image4
खेल कूद में नहीं खुलेंगे बाल, बेटी के लिए 7 जूड़ा हेयरस्टाइल
Recommended image5
Valentine Day Floor Length Suit: BF संग डेट पर लगें फेमिनिन, पहनें फ्लोर-लेंथ सूट डिजाइन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved