- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- केरल में कैसे प्रेगनेंट हुआ ट्रांस पुरुष, जानें गर्भधारण करने का यह तरीका
केरल में कैसे प्रेगनेंट हुआ ट्रांस पुरुष, जानें गर्भधारण करने का यह तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क : केरल के कोझिकोड से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक ट्रांसजेंडर कपल जल्द ही मां-बाप बनने वाले हैं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए आपको दिखाते इसकी तस्वीरें और बताते हैं कि ऐसा कैसे हुआ...
-1675489245918.jpg)
यह है केरल के रहने वाले ट्रांसजेंडर कपल जिया और जाहद, जो मार्च महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाले हैं। भारत में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कोई ट्रांसजेंडर प्रेग्नेंट है।

जिया पावल नाम की यह ट्रांस महिला 3 साल से जाहद नाम के ट्रांस पुरुष के साथ रिलेशनशिप में है। काफी समय बाद दोनों ने अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की है।
बता दें कि जिया एक पुरुष के रूप में पैदा हुई थी, जो अब महिला में ट्रांस हो चुकी हैं। वहीं, जाहद का जन्म एक महिला के रूप में हुआ था जो एक पुरुष में ट्रांस हो चुका हैं। इनमें से जाहद ही भ्रूण को अपने गर्भ में पाल रहा हैं।
बता दें कि दोनों ने सर्जरी करवाकर अपना जेंडर बदल लिया। जिया एक लड़की बन गई और जाहद एक मर्द। लेकिन अब सवाल है कि पुरुष बनने के बाद जाहद ने गर्भधारण कैसे कर दिया?
बता दें कि पुरुष बनने की सर्जरी के दौरान उनके स्तनों और कुछ अंगों तो हटाया गया, लेकिन गर्भाशय और कुछ अंगों को वैसा ही रहने दिया। जिसके चलते वह गर्भवती हुआ है और एक हेल्दी बच्चे को वह अपने गर्भ में पाल रहा हैं।
सोशल मीडिया पर जिया और जाहद की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई यूजर्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि प्रेम की कोई सीमा नहीं होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपको और शक्ति मिलें।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.