Vastu Tips for Home in hindi: किचन में कुछ चीजों का बार-बार गिरना अशुभ होता है। दूध, तेल और नमक का गिरना नकारात्मक संकेत देता है, जिससे घर में परेशानियां आ सकती हैं।

Vastu Tips for Home: किचन घर के सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है. किचन को वास्तु के अनुसार रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है और वास्तु के नियमों का पालन करने से वास्तु दोष नहीं होता है। किचन को लेकर वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में खुशियां बनी रहती हैं और जीवन भी खुशहाल रहता है। किचन में काम करते समय चीजों का गिरना आम बात है और लोग इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार किचन में कुछ चीजों का बार-बार गिरना अशुभ परिणाम देता है। ऐसे में इन चीजों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है, तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूध का गिरना

दूध को बहुत शुभ माना जाता है। इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। दूध सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार दूध का गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। दूध के गिरने से घर में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

सरसों के तेल का गिरना

तेल का इस्तेमाल खाना बनाने में किया जाता है। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार सरसों के तेल का गिरना शुभ नहीं होता है। सरसों के तेल का संबंध शनि देव से होता है और इसका बार-बार गिरना आने वाली परेशानियों का संकेत देता है। तेल के गिरने से आर्थिक तंगी हो सकती है।

नमक का गिरना

रसोई में हर दिन नमक का इस्तेमाल होता है। नमक ही ऐसी चीज है जो खाने का स्वाद बढ़ाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर नमक बार-बार गिरता है तो यह अशुभ परिणाम का संकेत देता है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में नमक का संबंध चंद्रमा और शुक्र से होता है और इसका गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए नमक का गिरना जीवन में आने वाली परेशानियों का संकेत देता है।