- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Beauty Secrets: अदिति राव हैदरी के गोरेपन का राज, रसोई में मिलने वाली इन चीजों में छुपा है निखार
Beauty Secrets: अदिति राव हैदरी के गोरेपन का राज, रसोई में मिलने वाली इन चीजों में छुपा है निखार
Aditi Rao Hydari Beauty Tips: अदिति राव हैदरी बॉलीवुड ब्यूटी लिस्ट में शुमार हैं। ब्यूटी क्वीन की स्किन पर रॉयल सा ग्लो हमेशा खिलता रहता है। इसके पीछे का राज उन्होंने खुद बताया। आइए जानते हैं, उनकी ब्यूटी सीक्रेट जिसे आप भी आजमा सकती हैं।

क्लोजअप शॉट्स जब भी आपने अदिति राव हैदरी का देखा होगा तो उनकी ब्यूटी का अंदाजा हो गया होगा। उनका गोरा स्किन सॉफ्ट और रॉयल सा ग्लो अपने अंदर समेटे हुए रहता है। अक्सर हम मान लेते हैं कि ये सब महंगे सीरम, लग्जरी प्रोडक्ट्स या सेलेब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट का कमाल होता है। लेकिन हीरामंडी फेम अदिति का कहना है कि उनकी खूबसूरती का राज बेहद सिंपल है और इसकी शुरुआत उनकी वैनिटी नहीं, बल्कि रसोई से होती है।
रसोई में है ब्यूटी शेल्फ
अदिति ने बताया कि वो रसोई को ही अपने चेहरे पर लगाती हैं। जिसकी वजह से उनकी स्किन बढ़ती उम्र में भी चमकदार नजर आती है। 'हैदराबादी क्वीन' बताया कि उनकी रसोई ही उनकी ब्यूटी शेल्फ है। उन्हें ये ब्यूटी फिलॉसफी अपनी मां से मिली है, जो रोजमर्रा के खाने-पीने पर बेस्ड है।
अपनी स्किन की सुनों
उन्होंने कहा कि वायरल या ट्रेंड्स स्कीन रुटीन की जगह अपने स्किन को समझें। उस पर वहीं लगाएं जो उनस लिए बेस्ट है। जो नेचुरली अच्छा रिएक्ट करती है। उन्होंने कहा कि जो चीजें मैं खाती हूं, उनमें से ज्यादातर मेरी स्किन पर भी लगता है।
शहद, हल्दी, दही, बेसन
अदाकारा ने बताया कि वो अपने चेहरे पर शहद, हल्दी, बेसन, दही लगाती हैं। कभी वो इसका फेसमास्क बनाकर तो कभी सिंगल ही यूज करती हैं। शहद नेचुरल ह्यूमेक्टेंट करता है। इससे स्किन में नमी लॉक रहती है। स्किन सॉफ्ट होता है। हल्दी, स्किन को शांत करके निखार लाता है। जबकि दही नेचुरल लैक्टिक एसिड त्वचा को स्मूद और फ्रेश बनाता है।
ओट्स , नारियल तेल, एलोवेरा जेल
इसके अलावा वो ओट्स में गुलाब जल या दूध मिलाकर चेहरे पर लगाती हैं। इससे स्किन हल्का एक्सफोलिएशन का काम करता है। स्किन स्मूद रहती है। एलोवेरा जेल स्किन को रिलैक्स करता है। हाइड्रेशन और फ्रेश ग्लो लाता है।
और पढ़ें: School Hairdo: ड्रेस कोड में फैशन, टीनएजर गर्ल्स देखें 7 ब्रेड चोटी
Zero फिगर पर स्टाइल + फैशन जबरदस्त, ट्राई करें दिव्या खोसला सी 7 साड़ी