नवरात्रि के बाद जवारे को घर में रखने के विशेष स्थानों से धन-समृद्धि और सुख-शांति में बढ़ोतरी होती है। जानें वास्तु एक्सपर्ट से जवारे को रखने के सही स्थान और इसके लाभ।

नवरात्रि पूजन में जवारे का विशेष महत्व है, कलश और जवारे के साथ नवरात्रि में देवी मां की स्थापना और पूजन प्रारंभ होती है। नौ दिनों तक यह जवारा उगता और बढ़ता है, इसे देवी मां और सुख, सौभाग्य एवं समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ऐसे में क्या आपको पता है कि नौ दिनों के बाद जब जवारा और कलश का मां दुर्गा की मूर्ति के साथ विसर्जन होता है, तो उस जवारे का क्या करना चाहिए? यदि नहीं पता तो आपको बता दें कि नवरात्रि विसर्जन के बाद जवारे को घर के कुछ विशेष स्थानों पर रखने से धन-समृद्धि और सुख-शांति में बढ़ोतरी होती है। इस विषय में हमने अपने वास्तु एक्सपर्ट शिवम पाठक से पुछा है, तो उन्होंने बताया की जवारा को घर के कुछ प्रमुख स्थानों में रखने के बारे में बताया है, चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विसर्जन के बाद जवारे को रखें घर के इन जगहों पर

1. पूजा घर में रखें

जवारे को विसर्जन के बाद घर के पूजा स्थल में रखने से देवी लक्ष्मी और धन की देवी की कृपा प्राप्त होती है। पूजा घर में जवारे रखने से परिवार में धन की वृद्धि होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

2. फूलों के साथ सजाकर किसी पवित्र स्थान पर रखें

कुछ लोग विसर्जन के बाद जवारे को किसी पवित्र स्थान पर फूलों के साथ सजाकर रखते हैं। ऐसा करने से घर में शांति, सुख और समृद्धि का आगमन होता है। इसे आप घर के आंगन या बगीचे में भी रख सकते हैं, जहां इसे नियमित पानी देने से भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं।

3. किचन में रखें

रसोईघर को घर की लक्ष्मी और अन्नपूर्णा यानी समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। विसर्जन के बाद जवारे को किचन में रखने से घर में अन्न और धन की कमी नहीं होती। माना जाता है कि इससे घर में सदैव बरकत बनी रहती है और भोजन में पवित्रता रहती है।

मिर्च का पौधा: घर में लगाना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु

4. जलाशय या नदी में विसर्जन

अगर आपके पास उपयुक्त स्थान नहीं है, तो जवारे को किसी जलाशय, तालाब या नदी में विसर्जित करना भी शुभ माना जाता है। इससे पर्यावरण संतुलन भी बना रहता है, और धार्मिक दृष्टि से यह देवी के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

5. तिजोरी या अलमारी में रखें

अगर आप आर्थिक संपन्नता चाहते हैं, तो विसर्जन के बाद जवारे को तिजोरी या अलमारी में रखें, जहां आप अपने कैश और आभूषण रखते हैं। ऐसा करने से धन का आगमन और उसकी वृद्धि होने की मान्यता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर परिवार में समृद्धि लाने में सहायक माना जाता है।

6. गाय को खिला सकते हैं

विसर्जन के बाद आप जवारे को गाय को खिला सकते हैं। इसे अत्यंत पुण्य कार्य माना जाता है। गाय को जवारे खिलाने से घर में सुख, शांति और संपन्नता आती है।

 7. मुख्य दरवाजे के पास रखें

मुख्य द्वार के पास जवारे रखने से घर में धन और सौभाग्य का आगमन होता है। मुख्य दरवाजे को घर की ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है और यहां जवारे रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश रुकता है।

इसे भी पढ़ें: घर में लगाई है इनमें से कोई भी तस्वीर, करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना