MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • अक्षय तृतीया पर सोना नहीं, ये 6 चीज़ें लाएँगी घर में बरकत!

अक्षय तृतीया पर सोना नहीं, ये 6 चीज़ें लाएँगी घर में बरकत!

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन अगर आप सोना नहीं खरीद सकते तो जौ, कौड़ी, श्री यंत्र, शंख, मटका और चांदी जैसी चीज़ें भी घर में समृद्धि ला सकती हैं। जानिए इनके महत्व और पूजा विधि।

2 Min read
Author : Deepali Virk
| Updated : Nov 07 2024, 12:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जौ के दाने
Image Credit : adobe stock

जौ के दाने

मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन जौ के दाने खरीदना सोने की तरह ही शुभ माना जाता है। इन जौ के दानों को लेकर आप विष्णु भगवान के चरणों में अर्पित करें, फिर उसे लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख देने से घर में समृद्धि आती है।

26
कौड़ी
Image Credit : google

कौड़ी

अक्षय तृतीया के दिन आप सोने की जगह कौड़ी खरीद सकते हैं। मां लक्ष्मी को कौड़ी बहुत प्रिय होती है। ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी की विधि विधान से पूजा करें और अगले दिन इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।

36
श्री यंत्र
Image Credit : google

श्री यंत्र

अक्षय तृतीया के दिन श्री यंत्र खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। श्री यंत्र को घर में लाकर विधि विधान से इसकी पूजा करें और मंदिर में इसे स्थापित करें। इससे सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है।

46
शंख
Image Credit : google

शंख

अक्षय तृतीया पर अगर आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप दक्षिणावर्ती शंख घर ला सकते हैं। कहते हैं यह मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता है और इसे घर में लाने से सुख-समृद्धि आती है।

56
मटका
Image Credit : google

मटका

जी हां, अक्षय तृतीया के मौके पर मटका खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। वैसे भी गर्मी का मौसम है और अगर आप घड़ा खरीदने का विचार कर रहे हैं तो अक्षय तृतीया से बेहतर कोई और दिन नहीं होगा। कहते हैं कि घड़ा खरीद कर इसमें शरबत बना कर दान करना बहुत शुभ होता है। इसके अलावा घर में भी इस मटके का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

66
चांदी
Image Credit : google

चांदी

सोने की जगह आप अक्षय तृतीया के मौके पर चांदी भी खरीद सकते हैं या छोटा सा चांदी का सिक्का घर ला सकते हैं, जो आपके बजट में हो। कहते हैं चांदी का सिक्का घर लाने से घर में बरकत आती है क्योंकि चांदी को संपन्नता का प्रतीक माना जाता है।

और पढ़ें- Akshaya Tritiya 2023: 4 शुभ योगों में मनाया जाएगा अक्षय तृतीया पर्व, जानें पूजा विधि और खरीदी के शुभ मुहूर्त

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aluminum Gate Bathroom Door Designs: पानी फंगस से सेफ, बाथरूम के एल्युमिनियम दरवाजा डिजाइन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved