- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- 7 PHOTOS: डेट नाइट के लिए परफेक्ट है आलिया भट्टा के ये लुक्स, पार्टनर की नहीं हटेगी नजर
7 PHOTOS: डेट नाइट के लिए परफेक्ट है आलिया भट्टा के ये लुक्स, पार्टनर की नहीं हटेगी नजर
लाइफस्टाइल डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia bhatt) हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में दिखाई दी। वो काफी बोल्ड लुक में दिखाई दीं। मां बनने के बाद अभिनेत्री फिर से परफेक्ट फिगर पा लिया है। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।

आलिया भट्ट का ये लुक्स डेट नाइट के लिए परफेक्ट है। अगर आप पार्टनर के साथ डेट नाइट पर जाने का प्लान की हैं और कुछ समझ नहीं आ रहा है तो फिर अदाकारा के इस लुक्स को देखकर आइडिया ले सकती हैं।

आलिया भट्ट ने लाइट ग्रीन गाउन डिजाइनर गाउन कैरी की हुई हैं। हाई स्लिट गाउन का नेक काफी डीप है। ये उनकी पोस्ट प्रेग्नेंसी ट्रांसफॉर्मेशन को दिखा रहा है।
इसके साथ अदाकारा ने डायमंड का नेकलेस पहन रखा है। ब्लू और व्हाइट स्टोन में बना ये नेकलेस गाउन की खूबसूरती को और चार चांद लगा रहा है।
आलिया ने नेकलेस के साथ कोई ईयरिंग नहीं पहन रखी है। आप चाहे तो गाउन के साथ अपना मनचाहा ईयरिंग कैरी कर सकती हैं।
मेकअप की बात करें तो आलिया ने मिनिमल मेकअप किया हुआ है। आंखों को काजल से हाइलाइट्स किया है। उन्होंने न्यूड लिपिस्टिक लगाया है। अदाकारा ने पूरे लुक को नेचुरल टच दिया है।
आलिया भट्ट ने अपने बालों को खुला रखते हुए लुक्स को कंप्लीट किया है। अदाकारा का ये लुक्स लोगों को काफी भा रहा है। गाउन पर खुले बाल हो या फिर जुड़ा दोनों काफी अच्छा लगता है।
आलिया भट्ट ज्यादातर बिना मेकअप के ही रहना पसंद करती हैं। बिना मेकअप में भी वो काफी क्यूट लगती हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया है कि अपने स्किन का ख्याल वो कैसे रखती हैं। आप भी अदाकारा के यूट्यूब चैनल पर जाकर स्किन केयर से जुड़े कुछ टिप्स ले सकती हैं।
बता दें कि आलिया भट्ट कम मेकअप में विश्वास करती हैं। फिटनेस को बनाए रखने के लिए वो रेगुलर वर्कआउट करती हैं। अच्छी डाइट लेती हैं। मां बनने के बाद वो फिर से एक्सरसाइज शुरू की और अपने पुराने फिगर को पा लिया।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.