Natural Pedicure: पार्लर में एक बेसिक और स्पा पेडिक्योर कराने में कितना खर्च आता है? घर पर नेचुरल पेडिक्योर करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है? घर पर पेडिक्योर करने से पार्लर की तुलना में कितनी बचत हो सकती है? 

पेडिक्योर करवाना हर लड़की को पसंद आता है। इससे पैर सॉफ्स, खूबसूरत और क्लीन होते हैं। लेकिन बढ़ती महंगाई की वजह से पार्लर में जाकर पेडिक्योर कराना महिलाओं की जेब पर भारी पड़ने लगा है। पार्लर में एक अच्छी पेडिक्योर सेशन के लिए 500 से लेकर 3000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। खासकर अगर आप महीने में 2 बार पेडिक्योर करवाती हैं, तो सालभर में यह खर्च हजारों तक पहुंच जाता है। आप इन खर्चों को बड़े आराम से बचा सकती हैं। घर पर नेचुरल चीजों से पेडिक्योर करना एक स्मार्ट और बजट फ्रेंडली ऑप्शन बन सकता है। इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे बल्कि केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से भी बचाव होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर पर ऐसे करें नेचुरल पेडिक्योर

  • गर्म पानी से करें सफाई- एक टब में गर्म पानी लें और उसमें सेंधा नमक और नींबू का रस डालें। इसमें 10–15 मिनट तक पैर डुबोकर रखें। इससे थकान दूर होगी और पैर साफ होंगे।
  • नेचुरल स्क्रब से हटाएं डेड स्किन- चीनी और नारियल तेल मिलाकर पैरों पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे डेड स्किन हटेगी और पैर मुलायम बनेंगे।
  • नाखूनों की करें ग्रूमिंग-अब नाखून काटें और फाइल करें। क्यूटिकल्स को काटने की बजाय हल्के हाथों से पीछे करें ताकि इंफेक्शन का खतरा कम रहे।
  • DIY फुट मास्क लगाएं-केले और शहद का पेस्ट बनाकर पैरों पर 10 मिनट तक लगाएं। इससे स्किन मॉइश्चराइज और सॉफ्ट बनेगी।
  • तेल से करें मसाज-अंत में नारियल या बादाम तेल से पैरों की अच्छी तरह मसाज करें। इससे पैर चमकदार और रिलैक्स महसूस होंगे।

पार्लर में पेडिक्योर का खर्च कितना आता है?

पेडिक्योर टाइप औसत खर्च

  • बेसिक पेडिक्योर ₹500 – ₹1200
  • स्पा पेडिक्योर ₹1500 – ₹2500
  • प्रीमियम पेडिक्योर ₹3000 तक

अगर महीने में दो बार पेडिक्योर करवाया जाए, तो साल का खर्च करीब ₹20,000 से ₹40,000 तक पहुंच सकता है।

घर पर पेडिक्योर करके कितनी होगी सेविंग?

घर पर नेचुरल पेडिक्योर के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजें जैसे नींबू, नमक, नारियल तेल, शहद और केला आसानी से किचन में मिल जाते हैं। इन चीजों का एक बार का खर्च करीब ₹80 से ₹150 तक ही आता है। यानी पार्लर की तुलना में हर बार ₹1000 तक की बचत हो सकती है।

और पढ़ें: Jute Digital Print Saree: वायरल हो रही जूट डिजिटल प्रिंट साड़ी, देखें 7 गॉर्जियस डिजाइंस

Gold Stud Earrings: 9KT फाइन गोल्ड स्टड इयररिंग, 7K में टॉप्स डिजाइन