MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • साबुन के टुकड़े फेंकने से पहले जान लें ये कमाल के उपयोग

साबुन के टुकड़े फेंकने से पहले जान लें ये कमाल के उपयोग

घिसे हुए साबुन के टुकड़े अक्सर हम फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके कई हैरान कर देने वाले उपयोग हो सकते हैं? दरवाज़े से लेकर अलमारी तक, जानिए कैसे ये छोटे टुकड़े बड़े काम आ सकते हैं।

3 Min read
Author : Asianetnews Hindi Stories
Published : Sep 20 2024, 05:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

बाज़ार में भले ही कई तरह के लिक्विड साबुन आ गए हैं. लेकिन आज भी बहुत से लोग साबुन की टिकिया का ही इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में हर कोई साबुन को पूरी तरह से खत्म होने तक इस्तेमाल नहीं करता है. घिस जाने पर और हाथ में न आने पर उन्हें डस्टबिन में फेंक देते हैं.

26

लेकिन आप बचे हुए साबुन के टुकड़ों से आप कई काम कर सकते हैं. जी हां ये बचे हुए छोटे-छोटे साबुन के टुकड़े कई कामों को आसानी से कर सकते हैं. तो आइए अब जानते हैं इन घिसे हुए साबुन के टुकड़ों का इस्तेमाल कैसे करना है. 
 

36

दरवाज़े की समस्या 

कई बार लकड़ी के दरवाजे अटक जाते हैं. इसकी वजह से दरवाजे खोलना और बंद करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में छोटे से साबुन के टुकड़े की मदद से आप इस समस्या को बहुत जल्दी दूर कर सकते हैं. अटके हुए दरवाजों या स्लाइडर्स पर साबुन रगड़ें. ऐसा करने से दरवाजे या स्लाइडर्स अच्छे से स्लाइड होंगे. किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी. 

46

वार्डरोब फ्रेशनर की तरह

छोटे-छोटे साबुन के टुकड़ों को आप वार्डरोब फ्रेशनर या क्लोसेट फ्रेशनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.अच्छी खुशबू वाले साबुन के टुकड़ों को डस्टबिन में फेंकने की बजाय उन्हें कपड़े या टिशू पेपर में लपेटकर अलमारी या क्लोसेट के अंदर रख दें. ये वार्डरोब, क्लोसेट में से गंदी बदबू को दूर करके अच्छी खुशबू लाएगा.

56

ताला खोलने के लिए

कई बार पुराने ताले आसानी से नहीं खुलते हैं. ऐसे में ताला लगाना और खोलना मुश्किल हो जाता है. इन्हें खोलने के लिए हमें अपनी पूरी ताकत लगानी पड़ती है.

ऐसे में आप इन पुराने तालों को खोलने के लिए घिसे हुए साबुन के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले साबुन पर ताले की चाबी को थोड़ी देर रगड़ें. अब इस साबुन कोटेड चाबी को ताले में लगाकर खोलें. ताला तुरंत खुल जाएगा. 

66

ज़िप को ठीक करने के लिए

कई बार पैंट, जैकेट या बैग की चेन ख़राब हो जाती है. या फिर अटक जाती है. इसकी वजह से इन्हें बंद करने या खोलने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. ऐसे में कुछ लोग ज़िप ख़राब होने पर नई लगवा लेते हैं.

लेकिन छोटे-छोटे साबुन के टुकड़ों से इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है. इसके लिए एक साबुन का टुकड़ा लेकर ज़िप पर रगड़ें. इसके बाद चेन को ओपन करके ऊपर-नीचे करें. ऐसा करने से ज़िप ठीक हो जाएगी.

About the Author

AH
Asianetnews Hindi Stories

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bridal Hairstyle Ideas: 9 ब्राइडल हेयरस्टाइल सबसे ट्रेंडी, जैस्मिन गजरा संग छाईं ये हेयर एसेसरीज
Recommended image2
Wash Basin Cabinet Design: कम जगह में लग्जरी, हॉल के लिए 7 वॉश बेसिन
Recommended image3
Simple Wooden Bed Design: हर घर में फिट हो जाएंगे ये 5 सिंपल और एलिगेंट वुडन बेड
Recommended image4
घर को मिलेगा लग्जरी विला लुक, बिछाएं 5 समर फ्रेंडली बेडशीट और पाएं क्लासी लुक
Recommended image5
40+ में लगेंगी 25 की, अंकिता लोखंडे जैसे स्टाइल करें 6 साड़ी-ब्लाउज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved