Anant Chaturdashi Wishes in Hindi: अनंत चतुर्दशी पर अपनों को भेजें भगवान विष्णु की कृपा, सुख-शांति और समृद्धि की कामना वाले 10 खूबसूरत शुभकामना संदेश। जानें दिल छू लेने वाले मैसेज।

अनंत चतुर्दशी का पर्व भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा और आराधना के लिए विशेष माना जाता है। 25 सितंबर को यह त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन आखिरी गणपति विसर्जन भी किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा करते हैं और अनंत सूत्र धारण करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अनंत सूत्र में 14 गांठें लगाई जाती हैं, जो भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप और 14 लोकों से जुड़ी मानी जाती हैं। इस शुभ अवसर पर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं भेजें और सुख की कामना करें।

अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं

  • अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर भगवान विष्णु की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • अनंत चतुर्दशी का यह शुभ दिन आपके जीवन में नई खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। भगवान विष्णु आपके सभी कष्ट दूर करें और परिवार को सुख-समृद्धि प्रदान करें।
  • अनंत भगवान की कृपा से आपके जीवन में हर मनोकामना पूरी हो और घर-आंगन खुशियों से भर जाए। आपको और आपके परिवार को अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर भगवान विष्णु से प्रार्थना है कि आपके जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनी रहे। शुभ अनंत चतुर्दशी!

अनंत चतुर्दशी स्टेटस

  • अनंत भगवान का आशीर्वाद आपके परिवार पर हमेशा बना रहे। जीवन की हर परेशानी दूर हो और खुशियों का आगमन हो। अनंत चतुर्दशी की ढेरों शुभकामनाएं।
  • अनंत चतुर्दशी के शुभ पर्व पर आपके जीवन में सफलता के नए द्वार खुलें। परिवार में प्रेम और खुशियां बनी रहें। भगवान विष्णु की कृपा सदैव आप पर रहे।
  • अनंत सूत्र की हर गांठ आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सौभाग्य लेकर आए। भगवान विष्णु के आशीर्वाद से आपका जीवन मंगलमय हो। अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं।

और पढ़ें: अनंत चतुर्दशी की पूजा में जरूर पढ़ें ये कथा, अनंत सूत्र और 14 गांठ का भी है कनेक्शन

अनंत चतुर्दशी शुभकामना संदेश

  • भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप को नमन। उनकी कृपा से आपके घर में सुख-शांति बनी रहे और परिवार का हर सदस्य स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे। अनंत चतुर्दशी की हार्दिक बधाई।
  • इस पावन पर्व पर अनंत भगवान आपके जीवन से सभी बाधाएं दूर करें और आपको सुख, शांति एवं सफलता प्रदान करें। अनंत चतुर्दशी की मंगलकामनाएं।
  • अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर आपके जीवन में खुशियों का कभी अंत न हो। भगवान विष्णु की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य हमेशा बना रहे। शुभ अनंत चतुर्दशी!

और पढ़ें: Anant Chaturdashi Baby Names: अनंत चतुर्दशी पर जन्मे बच्चे के लिए चुनें ये दिव्य नाम, जीवन में बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा