वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, घर में कुछ खास चीजें रखने से सफलता, धन-समृद्धि और स्वास्थ्य में सुधार होता है। स्वास्तिक, पीली सरसों, एंडलेस नॉट, यूनिकॉर्न हॉर्स और स्पॉटलाइट जैसी चीजें सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं और नकारात्मकता दूर करती हैं।
अगर आप अपने जीवन में सफलता, धन-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य चाहते हैं, तो घर में कुछ विशेष चीजों को रखना बहुत लाभदायक माना जाता है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, ये चीजें घर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं और नकारात्मक शक्तियों को दूर रखती हैं। आइए, जानते हैं विस्तार से—
स्वास्तिक
- स्वास्तिक हिंदू धर्म में शुभता और सफलता का प्रतीक माना जाता है।
- इसे घर के मुख्य द्वार पर अवश्य बनाना चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करे।
सही दिशा के अनुसार स्वास्तिक का रंग चुनें
- पूर्व दिशा – हरा रंग (विकास और वृद्धि का प्रतीक)
- पश्चिम दिशा – पीला रंग (समृद्धि और स्थिरता को बढ़ाने वाला)
- उत्तर दिशा – नीला रंग (सकारात्मक ऊर्जा और शांति के लिए)
- दक्षिण दिशा – लाल रंग (शक्ति और साहस का प्रतीक)
- स्वास्तिक घर में सुख-शांति, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
जली हुई बाती का चमत्कारी उपाय! नेगेटिविटी होगी दूर, घर में आएगी खुशहाली
पीली सरसों
- वास्तु के अनुसार, पीली सरसों को शुभ और समृद्धि लाने वाला माना जाता है।
- लॉकर को पश्चिम दिशा में रखें और उसमें पीली सरसों जरूर रखें।
- ऐसा करने से घर में धन-समृद्धि आती है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
- लॉकर या तिजोरी को वास्तु अनुसार सही दिशा में रखने से उसमें रखा धन लंबे समय तक टिकता है।
- इससे धन की बरकत बनी रहती है और वित्तीय स्थिरता आती है।
एंडलेस नॉट (Endless Knot)
- यह फेंगशुई में बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसे सौभाग्य, सफलता और निरंतर उन्नति का प्रतीक माना जाता है।
- घर की उत्तर (North) और दक्षिण (South) दिशा में इसे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
- यह जीवन में अच्छे संबंधों और स्थिरता को बनाए रखने में मदद करता है।
- इससे घर में शांति बनी रहती है, व्यापार में उन्नति होती है, और सौभाग्य बढ़ता है।
यूनिकॉर्न हॉर्स (Unicorn Horse)

- यूनिकॉर्न हॉर्स को व्यापार और वित्तीय सफलता का प्रतीक माना जाता है।
- इसे उत्तर-पश्चिम (North-West) या दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा में रखना सबसे शुभ होता है।
- इसका प्रभाव विशेष रूप से व्यापारियों और बिजनेस करने वालों के लिए लाभकारी होता है।
- यह फंड फ्लो (Cash Flow) और ग्राहक आकर्षण (Customer Attraction) को बढ़ाने में मदद करता है।
- व्यापार में तरक्की होती है, बिक्री बढ़ती है और आर्थिक मजबूती आती है।
वॉलेट में रखें ये 5 छोटी चीजें, देखें कमाल कैसे खिंचा चले आएगा पैसा!
स्पॉटलाइट (Spotlight)
- उत्तर दिशा को वास्तु और फेंगशुई में धन और करियर से जोड़ा जाता है।
- उत्तर दिशा में स्पॉटलाइट लगाने से यह क्षेत्र सक्रिय होता है और करियर में उन्नति होती है।
- यह आपके कार्यस्थल या घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, जिससे मानसिक शांति बनी रहती है।
- खासकर ऑफिस में काम करने वालों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है।
- करियर में तरक्की होती है, नई नौकरी के अवसर मिलते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है।












