- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- सगाई के लिए बेस्ट बैक हैंड मेहंदी डिजाइन, 8+ डिजाइंस में चुनें अपने लिए एक
सगाई के लिए बेस्ट बैक हैंड मेहंदी डिजाइन, 8+ डिजाइंस में चुनें अपने लिए एक
Engagement Back Hand Mehndi Designs:सगाई के लिए कौन-कौन से बैक हैंड मेहंदी डिजाइंस ट्रेंड में हैं? पर्सनलाइज्ड इंगेजमेंट मेहंदी डिजाइन में क्या खास शामिल किया जा सकता है? मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

सगाई का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस मौके पर खूबसूरत आउटफिट और ज्वेलरी के साथ मेहंदी भी आपके लुक को पूरा करती है। अगर आप अपनी इंगेजमेंट के लिए बैक हैंड मेहंदी डिजाइंस की तलाश कर रही हैं, तो यहां बताए गए 8+ ट्रेंडी और एलिगेंट डिजाइंस आपके हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

जियोमेट्रिक पैटर्न मेहंदी डिजाइंस
यहां पर जियोमेट्रिक पैटर्न के दो मेहंदी डिजाइन दिखाए गए हैं। मेहंदी डिजाइन में हेक्सागोन, बॉक्स और एंगल शेप्स का इस्तेमाल किया गया है। यह मेहंदी डिजाइंस को यूनिक बनाता है। यह डिजाइन मॉडर्न ब्राइड्स और इंगेजमेंट फंक्शन के लिए बेहतरीन है। दोनों ही मेहंदी में पर्ल और नग ऐड किया गया है। खास दिन में आप अपनी मेहंदी को अलग से चमक दे सकती हैं।
फ्लोरल मेहंदी डिजाइंस
बैक हैंड पर यहां पर दो मेहंदी डिजाइन दिखाए गए हैं। दोनों में ही फ्लावर पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है। मिनिमल मेहंदी डिजाइन चाहने वाली लड़कियों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। फूलों से बनी मेहंदी डिजाइंस कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होतीं। बड़े और छोटे फूलों का कॉम्बिनेशन हाथों को सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक देता है।
हार्ट शेप मेहंदी डिजाइंस
सगाई में दो दिलों का मिलन होता है, ऐसे में बैक हैंड प्यार की निशानी वाली मेहंदी डिजाइन परफेक्ट ऑप्शन हैं। मिनिमल लेकिन माडर्न हार्ट शेप मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो यहां से आप कॉपी कर सकती हैं। हार्ट शेप डिजाइन के साथ फ्लावर और लीफ का कॉम्बिनेशन जबरदस्त लग रहा है।
बेल मेहंदी डिजाइंस
सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए बेल डिजाइन एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह डिजाइन कम समय में तैयार हो जाती है और बेहद आकर्षक दिखती है। गाढ़ी लाइनों और खाली जगहों के साथ बनी मेहंदी आज भी काफी पसंद की जाती है। यह डिजाइन हाथों को लंबा और सुंदर दिखाने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें: Chain Toe Rings: पैरों से जुड़ी नाजुक चेन, हाथों की रिंग जैसी बढ़ाएगी खूबसूरती
मोर पंख मेहंदी डिजाइंस
मोर भारतीय मेहंदी कला का एक लोकप्रिय हिस्सा है। बैक हैंड पर मोर का डिजाइन सगाई के अवसर पर रॉयल लुक देता है। आप अगर मिनिमल लुक चाहती हैं, तो मोर पंख मेहंदी डिजाइंस में से एक अपने लिए चुन सकती हैं।
और पढ़ें: हर आउटफिट की बढ़ेगी शान, चुनें 5 एवर ग्रीन पर्ल इयररिंग्स डिजाइंस
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.