Balloon Hairstyle Hack: बैलून चोटी हेयरस्टाइल एक ट्रेंडी और आसान तरीका है, जिससे आप पतले बालों को भी घना और वॉल्यूमिनस दिखा सकती हैं। गुब्बारों की मदद से बनी यह चोटी आपको मिनटों में स्टाइलिश और यूनिक लुक देती है।
Trendy Balloon Choti: हर लड़की चाहती है कि उसका हेयर स्टाइल कम समय में सुंदर और परफेक्ट लगे। ट्रेंडी हेयर स्टाइल में आजकर बैलून हेयर स्टाइल काफी ट्रेंड में है। ये स्टाइल बालों को बबल या गुब्बारे जैसा फूला हुआ लुक देता है, जो दिखने में बहुत ही क्यूट और स्टाइलिश लगता है। खासकर जिन लोगों के बाल पतले होते हैं वो ये बैलून से बनने वाली हेयर स्टाइल ट्राई कर सकते हैं। बैलून हेयर स्टाइल का ऐसा ही एक वायरल वीडियो आज हम आपको दिखाते हैं...
बैलून हेयर स्टाइल वायरल हैक
इंस्टाग्राम पर raginikanojiya68 नाम से बने पेज पर बैलून से हेयर स्टाइल बनाने का तरीका शेयर किया गया है। जिससे बाल बहुत ज्यादा वॉल्यूमिनस और हैवी लग रहे हैं। सबसे पहले अपने बालों को कंघी करके सुलझा लें, फिर एक पोनीटेल बनाएं। अब छोटे-छोटे गुब्बारे फुलाकर अपने बालों के बीच में रखें और एक और पोनी लगा लें। इसी तरह से आप अपने बालों की लंबाई के अनुसार तीन से चार गुब्बारे लगा सकते हैं। फिर इसके बीच में डिटेलिंग करने के लिए मोती वाली रबर बैंड्स लगाएं और अपनी बैलून हेयर स्टाइल कंप्लीट करें। ये बालों को बहुत ही हैवी लुक देगी और खूबसूरत भी लगेगी।
और पढ़ें- Bun Hairstyles: मैरिड वूमन बनाएं 10 बन हेयरस्टाइल, सिंदूर लगाना और बाल संभालना होगा आसान
फ्रंट पफ बैलून हेयर स्टाइल
अगर आप अपने बालों को सामने से भी वॉल्यूमिनस बनाना चाहते हैं, तो बैक कॉम्बिंग करके सामने से बालों में पफ बनाकर पीछे एक पोनीटेल बनाएं। बैलून लगाकर चोटी बनाएं और बीच-बीच में ट्रेंडी लुक के लिए ब्रोच लगाते जाएं।

नेम इनिशियल हेयर स्टाइल
ट्रेंडी और मॉडर्न लुक के लिए आप अपने नाम के लेटर की रबड़ बैंड चुनकर इस तरह से बैलून हेयर स्टाइल बना सकती हैं। किसी पार्टी का इवेंट में ये आपके लुक को एन्हांस कर सकती है।

हाई पोनीटेल बैलून हेयर स्टाइल
बैलून हेयर स्टाइल में हाई पोनीटेल लुक भी काफी ट्रेंडी लगता है। खासकर मॉडर्न गर्ल्स इसे ट्राई कर सकती हैं। बालों को गैदर करके एक हाई पोनीटेल बनाएं। बीच में छोटे बैलून लगाकर डिजाइनर रबर बैंड्स लगाकर अपनी चोटी लुक को पूरा करें।

दो चोटी बैलून हेयर स्टाइल
बैलून स्टाइल में इस तरह की दो चोटी भी बहुत प्यारी लगती है। अगर आपके बाल घने है, तो आपको बीच में बैलून लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन बाल पतले हैं तो सामने से फ्लिक्स निकालकर दो चोटी बनाएं। छोटे-छोटे बैलून रखें, रबर बैंड्स लगाएं। इसे पूरी तरह से कवर करें और ऊपर से कुछ फ्लावर या बो की डिटेलिंग करें।

