- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Bathroom Door Designs: अटैच बाथरूम की एंट्री बनाएं लग्जरी, लगाएं 10+डोर डिजाइन
Bathroom Door Designs: अटैच बाथरूम की एंट्री बनाएं लग्जरी, लगाएं 10+डोर डिजाइन
Bathroom Door Designs: अटैच बाथरूम का दरवाजा बेहद सोच समझ कर चुनना चाहिए। दरवाजा आपके रूम की तस्वीर को खराब या फिर खूबसूरत बना सकती है। यहां पर हम आपको 10 से ज्यादा डोर डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं, जिसे अपने रूम के थीम पर चुन सकती हैं।

आज के मॉडर्न होम इंटीरियर में सिर्फ बाथरूम ही नहीं, उसकी एंट्री भी स्टाइलिश होना जरूरी है। खासकर अटैच बाथरूम के लिए सही डोर डिजाइन आपके पूरे बेडरूम का लुक बदल सकता है। अगर आप अपने स्पेस को लग्जरी टच देना चाहते हैं, तो ये 10+ बाथरूम डोर डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हैं।
टेक्सचर्ड डोर डिजाइन
टेक्सचर्ड डोर आपके बाथरूम एंट्री को डिजाइनर लुक देता है। इन दिनों मार्केट में टेक्सर्ड डोर के कई तरह के डिजाइंस मिल रहे हैं। जिसे आप सीधे लाकर अपने बाथरूम में लगवा सकते हैं। अगर मजूबत दरवाजा चाहिए, तो शीशम या सागवान की लड़की में टेक्सर्ड डिजाइन बनाकर पेंट करा लें। स्टील में भी टेक्सचर्ड डोर मिल रहे हैं।
पैनल डोर
बेडरूम में अटैच बाथरूम को आप पैनल डिजाइन में बनवा सकते हैं। वॉल के साथ दरवाजे पर भी पैनल अटैच कराएं। बंद होने पर ऐसा लगता है कि पूरा वॉल है। दरवाजा दिखता नहीं है। हैंडलेस दरवाजा बनाएं।
PVC डोर डिजाइन
पीवीसी डोर डिजाइन लग्जरी टच देने के साथ -साथ बजट फ्रेंडली भी होता है। सबसे बड़ी बात की यह वाटर फ्रूफ होता है, जो लंबे समय तक चलता है। यहां पर ब्राउन कलर में दो डोर डिजाइन दिखाए गए हैं, जिसे आप अपने बड़े से बेडरूम में अटैच बाथरूम में लगा सकते हैं।
मिरर डोर डिजाइन
मिरर डोर स्पेस को बड़ा और ब्राइट दिखाने में मदद करता है। आप फ्लूटेड या फिर फ्रॉस्टेड ग्लास डोर चुन सकती हैं। लाइटिंग के साथ मिरर डोर डिजाइन बहुत ही शानदार और लग्जरी दिखते हैं। आप अपने डोर के साइज के अनुसार मिरर डोर लगा सकते हैं।
DIY Kitchen Rack Upgrade: तोड़-फोड़ की नहीं जरूरत! इन 5 स्मार्ट ट्रिक्स से छोटा किचन लगेगा डबल साइज
कलरफुल लैमिनेट डोर
इन दिनों कलरफुल लैमिनेट डोर काफी ट्रेंड में हैं। इसके पीछे वजह है कि जब आप डोर की डिजाइन से बोर हो जाए, तो उसपर दूसरे डिजाइन का लैमिनेश लगा सकती हैं। वाटरफ्रू लैमिनेट डोर लगवाएं। यहां पर कुछ डिजाइंस दिखाए गए हैं, जिसमें आप अपने लिए पसंद कर सकती हैं।